मुश्किल वक्त में सैफ अली खान को मिला बहन का सपोर्ट, बोलीं- 'अब्बा को आप पर..'

Published : Jan 16, 2025, 07:27 PM ISTUpdated : Jan 16, 2025, 07:35 PM IST
Saif Ali Khan

सार

सैफ अली खान पर घर में घुसकर हमला, 1 करोड़ की फिरौती की मांग। इब्राहिम ने कराया अस्पताल में भर्ती, 2 घंटे चली सर्जरी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर 16 जनवरी करीब रात 2:30 बजे उनके घर में घुसकर हमला किया गया, जिससे सैफ को गंभीर चोट आई। बताया जा रहा है कि जब वह व्यक्ति घर के अंदर सैफ और अन्य सदस्यों को चाकू की नोक पर बंधक बना रहा था, तो उसने 1 करोड़ की फिरौती मांगी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में अधिक जानकारी शेयर नहीं की गई है, जिसने पूरे देश और सैफ के फैंस को झकझोर कर रख दिया है। इसके बाद सैफ को उनके बड़े बेटे इब्राहिम ने लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट कराया। ऐसे में उनकी 2 घंटे तक सर्जरी चली। हालांकि, अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस शख्स ने सैफ अली खान पर किया जानलेवा हमला, सामने आई पहली PHOTO

सैफ की बहन सबा ने लिखा इमोशनल पोस्ट

सबा ने सोशल मीडिया पर सैफ के साथ थ्रोबैक फोटो शेयर कर लिखा, 'मैं इस घटना से सदमे में हूं, लेकिन भाईजान आप पर बहुत गर्व हो रहा है। आपने जैसे परिवार की देखभाल की और मजबूत के समय उनके लिए ढाल बनकर खड़े रहे, इससे अब्बा को आप पर बहुत गर्व महसूस हो रहा होगा। आप जल्द ही ठीक हो जाओ। मुझे वहां न होने की कमी महसूस हो रही है। जल्द ही आपसे मुलाकात होगी। आपके लिए मेरी दुआएं और प्रार्थनाएं हमेशा रहेंगी।'

इस घटना के बाद सैफ अली खान को करीना कपूर, इब्राहिम अली खान, सारा अली खान, कुणाल खेमू, सोहा अली खान और अन्य परिवार के सदस्य सैफ से मुलाकात करने पहुंचे।

आपको बता दें सैफ पर 6 बार हमला हुआ, इस वजह से उन्हें शरीर पर 6 जगह चोटे आई हैं। लीलावती अस्पताल से मिली जानकारी की मानें तो सैफ को 2 जगह गंभीर चोट लगी है। वहीं, उनकी रीढ़ की हड्डी के पास भी चोट लगी। ऐसे में उनका ऑपरेशन किया गया। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। वे डॉक्टरों के देख-रेख में हैं।

और पढ़ें..

सैफ अली खान पर हमला: देखें संदिग्ध की पहली तस्वीर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर