Saiyaara 200 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली साल की 9वीं फिल्म, जानिए बाकी 8 मूवी कौन-सी?

Published : Jul 24, 2025, 07:20 AM IST

'सैयारा' ने छठवें दिन की कमाई के साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ क्लब में जगह बना ली है। यह इस क्लब में पहुंचने वाली 2025 की 9वीं इंडियन फिल्म साबित हुई है। नज़र डालिए सभी 9 फिल्मों और उनके कुल कलेक्शन पर...

PREV
19
सैयारा (हिंदी)

रिलीज डेट : 18 जुलाई 2025

कितने दिन में 200 करोड़ क्लब में पहुंची : 6 दिन

मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-अनीत पड्डा स्टारर 'सैयारा' ने दुनियाभर में 209 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कमाई अभी जारी है।

29
सितारे ज़मीन पर (हिंदी)

रिलीज डेट : 20 जून 2025

कितने दिन में 200 करोड़ क्लब में पहुंची : 11 दिन

आमिर खान स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में ग्रॉस 263.31 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म का निर्देशन आर एस प्रसन्ना ने किया है।

39
हाउसफुल 5 (हिंदी)

रिलीज डेट : 6 जून 2025

कितने दिन में 200 करोड़ क्लब में पहुंची : 8 दिन

अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने लाइफटाइम 288.67 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। फिल्म के डायरेक्टर तरुण मनसुखानी हैं।

49
रेड 2 (हिंदी)

रिलीज डेट : 1 मई 2025

कितने दिन में 200 करोड़ क्लब में पहुंची : 18 दिन

वर्ल्डवाइड 237.46 करोड़ रुपए कमाने वाली इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है और अजय देवगन ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है।

59
Thudarum (मलयालम)

रिलीज डेट : 25 अप्रैल 2025

कितने दिन में 200 करोड़ क्लब में पहुंची : 17 दिन

तरुण मूर्ति ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। मोहनलाल ने फिल्म में लीड रोल निभाया है। वर्ल्डवाइड फिल्म की ग्रॉस कमाई 235.38 करोड़ रुपए रही।

69
गुड बैड अग्ली (तमिल)

रिलीज डेट : 10 अप्रैल 2025

कितने दिन में 200 करोड़ क्लब में पहुंची : 9 दिन

अजीत कुमार स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अधिक रविचंद्रन ने किया है। फिल्म ने दुनियाभर में ग्रॉस 248.25 करोड़ रुपए की कमाई की।

79
एल 2 : एम्पुरान (मलयालम)

रिलीज डेट : 27 मार्च 2025

कितने दिन में 200 करोड़ क्लब में पहुंची : 5 दिन

पृथ्वीराज सुकुमारन ने इस फिल्म का निर्देशन किया और वे इसमें मोहनलाल के साथ अहम् रोल में भी दिखाई दिए। दुनियाभर में फिल्म ने ग्रॉस 266.81 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

89
छावा (हिंदी )

रिलीज डेट : 14 फ़रवरी 2025

कितने दिन में 200 करोड़ क्लब में पहुंची : 5 दिन

लक्ष्मण उतेकर ने इस फिल्म का निर्देशन किया और विक्की कौशल फिल्म में लीड रोल में नज़र आए। इस मूवी ने दुनियाभर में लाइफटाइम 807.91 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया।

99
Sankranthiki Vasthunam (तेलुगु)

रिलीज डेट : 14 जनवरी 2025

कितने दिन में 200 करोड़ क्लब में पहुंची : 12 दिन

अनिल रविपुड़ी ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है और वेंकटेश के साथ ऐश्वर्या राजेश और मीनाक्षी चौधरी का इसमें अहम् रोल है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 255.48 करोड़ रुपए कमाए।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories