War 2-Coolie के हल्ले में भी ये 2 फिल्में कर रही धांसू कमाई, एक का 31 दिन बाद भी जलवा कायम

Published : Aug 18, 2025, 11:59 AM IST

Saiyaara-Mahavatar Narsimha Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त वॉर 2 और कुली का जलवा देखने को मिल रहा है। इन दोनों के हल्ले के बीच 2 फिल्में सैयारा और महावतार नरसिम्हा भी डटकर कमाई कर रही हैं। दोनों की ही रिलीज को करीब महीनाभर पूरा हो गया है। 

PREV
16
कब रिलीज हुई थी सैयारा

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा 18 जुलाई को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन से दर्शकों को आकर्षित किया। इस मूवी के लिए लोगों का दीवानापन सिनेमाघरों में देखने को मिला। मूवी के डायरेक्टर मोहित सूरी हैं और इसे यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है।

26
सैयारा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म सैयारा की रिलीज को 31 दिन हो गए हैं। फिल्म ने 31वें दिन 63 लाख का कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 324.5 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 546.9 करोड़ तक जा पहुंचा है। बता दें कि फिल्म का बजट 60 करोड़ है।

36
ऐसा रहा सैयारा का कलेक्शन

सैयारा ने अपने शुरुआती 3 दिन बेहतरीन कमाई की। वहीं, पहले वीक इसने 172.75 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे वीक इसका कलेक्शन 107.75 करोड़ रहा। तीसरे वीक मूवी ने 28.25 करोड़ की कमाई की। चौथे वीक इसकी कमाई 14.05 करोड़ रही। मूवी को अभी भी लोग देखने पसंद कर रहे हैं।

46
महावतार नरसिम्हा की क्या है रिलीज डेट

डायरेक्टर अश्विन कुमार की एक्शन, एडवेंचर, एनिमेटेड, फिल्म महावतार नरसिम्हा 25 जुलाई को रिलीज हुई थी। इस एनिमेटेड फिल्म को देखने के लिए लोग क्रेजी नजर आ रहे हैं। सिनेमाघर अभी भी ये हाउसफुल चल रहे हैं। फिल्म की कहानी हिरण्यकश्यप और भगवान विष्णु के नरसिम्हा अवतार के बीच टकराव पर बेस्ड है।

56
महावतार नरसिम्हा का कलेक्शन

महावतार नरसिम्हा ने 24वें दिन 8 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 210.35 करोड़ कमाई कर ली है। वर्ल्डवाइड इसने 260 करोड़ कमा लिए हैं। आपको बता दें कि मूवी का बजट 10-15 करोड़ बताया जा रहा है।

66
वॉर 2 और कुली का कलेक्शन

14 अगस्त को रिलीज हुई वॉर 2 और कुली बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। वॉर 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 173.60 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, कुली ने 194.25 करोड़ की कमाई कर ली है। दोनों ही मूवी की रिलीज को 4 दिन हो गए हैं और ये वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories