IIFA 2023 में सलमान खान ने लुंगी पहनकर जमकर किया डांस, तो नोरा फतेही-जैकलीन फर्नांडिस ने अपने हॉट लुक्स से किया फैंस को मदहोश

Published : May 28, 2023, 12:04 PM ISTUpdated : May 28, 2023, 12:06 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. IIFA में बॉलीवुड सेलेब्स ने जमकर मस्ती की। इसके कई फोटोज सामने आए हैं, जिसमें सलमान ने लुंगी पहनकर डांस किया। वहीं नोरा-जैकलीन ने अपनी हॉट परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया। आइए देखते हैं सेलेब्स की मजेदार परफॉर्मेंस की फोटोज..

PREV
16
फैंस को पसंद आया सलमान का लुक

सलमान खान ने IIFA में धमाकेदार परफॉर्मेंस करके इस अवॉर्ड शो में चार चांद लगा दिए हैं। इन फोटोज में सलमान लुंगी पहनकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस उनके इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं।

26
ऋतिक ने किया अभिषेक-विक्की के साथ डांस

सलमान के अलावा ऋतिक रोशन ने शो के होस्ट अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल के साथ भी खूब डांस किया। इस फोटो में वो दोनों ऋतिक के पॉपुलर सॉन्ग 'ऐ मेरे दिल तू गाए जा' के हुक स्टेप को करते हुए नजर आ रहे हैं।

36
नोरा के लुक की फैंस कर रहे तारीफ

नोरा ने भी IIFA के स्टेज पर खूब जलवा बिखरा। इस दौरान वो रेड आउटफिट में नजर आईं, जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया।

46
कृति ने बनाई शाम को यादगार

कृति सेनन ने भी अपने डांस मूव्स को इस खास शाम को यादगार बना दिया है। इन फोटोज को देख सोशल मीडिया पर लोग कृति की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जहां एक ने लिखा, 'परम सुंदरी'। वहीं दूसरे ने लिखा, 'हमारी ठुकेश्वरी उर्फ सुंदर कृति'।

56
जैकलीन ने बनाया फैंस को दीवाना

जैकलीन फर्नांडिस ने 'किक' के सॉन्ग 'जुम्मे की रात' पर परफॉर्म कर फैंस को अपना दीवाना बना लिया। जैकलीन के इस लुक को देख लोग IIFA के टेलिकास्ट होने का जमकर इंतजार कर रहे हैं।

66
वरुण ने अपनी एनर्जी से खींचा लोगों का ध्यान

वरुण धवन एंटरटेनर नंबर 1 हैं। वो सबसे अच्छे से जानते हैं कि एक्टिंग के साथ-साथ लोगों को कैसे आकर्षित किया जाए। उन्होंने अपनी एनर्जी से IIFA 2023 को और भी खास बना दिया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories