Salman मचाएंगे चीन में गदर ! गलवान में मचाएंगे कोहराम

Published : May 01, 2025, 03:44 PM ISTUpdated : May 01, 2025, 04:24 PM IST

सलमान खान गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभा सकते हैं। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म 'इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3' पर आधारित होगी। Salman की चीन को चुनौती ! गलवान में मचाएंगे कोहराम

PREV
19

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी अगली बड़ी फिल्म में इंडियन आर्मी के ऑफीसर की भूमिका निभा सकते हैं।

29

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर बेस्ड मूवी में सलमान खान एक आर्मी ऑफीसर के किरदार में नज़र आएंगे।

39

ये प्रोजेक्ट यदि फाइनल हो जाता है तो इसे अपूर्व लाखिया डायरेक्ट करेंगे, इससे पहले वे विवेक ओबेरॉय स्टारर शूटआउट एट लोखंडवाला को निर्देशित कर चुके हैं।

49

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, "जॉर्डी पटेल ने सलमान खान को अपूर्व लाखिया से मिलवाया था। इसके बाद दोनों ने स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू किया।

59

अपूर्व लाखिया ने कुछ समय पहले ही उपन्यास - इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3 - के राइट्स खरीदे थे और सलमान के खान के साथ इस विषय पर फिल्म बनाने को लेकर चर्चा शुरु की थी।

69

सूत्रों के मुताबिक सलमान खान को भी इस उपन्यास का सब्जेक्ट पसंद आया है। वे इस फिल्म के लिए साइन करने पर विचार कर रहे हैं।

79

जर्नलिस्ट शिव अरूर और राहुल सिंह की बेस्टसेलिंग किताब इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3 बेहद चर्चित है। अब इसे ही फिल्म में कन्वर्ट करने पर काम शुरु हो गया है।

89

गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ भारतीय सेना ने अदम्य साहस दिखाते हुए उन्हें जमकर नुकसान पहुंचाया था। इसमें 20 सैनिक शहीद हो गए थे। अब सलमान इसके हीरो की भूमिका निभा सकते हैं। 

99

सिंकदर की रिलीज के बाद सलमान खान को गलवान की कहानी पसंद आ गई है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म 2025 की दूसरी छमाही में फ्लोर पर आ जाएगी।"

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories