अजय देवगन की Raid 2 में सरप्राइज पैकेज हैं ये 7 स्टार!
अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' रिलीज हो गई है और इसे क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों का भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वैसे इस फिल्म में अजय देवगन और रितेश देशमुख के 7 स्टार्स हैं, जो सरप्राइज पैकेज के तौर पर दिखे हैं। जानिए इनके बारे में...

1.गोविंद नामदेव
फिल्म की शुरुआत ही गोविंद नामदेव की एंट्री के साथ होती है। वे कुंवर कुलदीप के रोल में हैं, जो दादा मनोहर भाई (रितेश देशमुख) के साथी होते हैं। वे 'सिंघम रिटर्न्स' (2014) के 11 साल बाद पर्दे पर अजय देवगन संग नज़र आए हैं।
2.यशपाल शर्मा
'रेड 2' में यशपाल शर्मा ने वकील देविंदर गहलोत का रोल निभाया है। जब आप फिल्म देखेंगे तो उनके किरदार की अहमियत समझ आएंगे। वे 20 साल बाद अजय देवगन संग आए हैं। इससे पहले दोनों ने 2005 में रिलीज हुई 'अपहरण' में स्क्रीन शेयर की थी।
3. रितिका श्रोत्री
रितिका मराठी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'रेड 2' में छोटा, लेकिन महत्वपूर्ण रोल निभाया है। यह उनकी दूसरी हिंदी फिल्म है। 2021 में 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था।
4.संदीप कपूर
'रेड 2' में संदीप कपूर ने पुनीत शाहनी नाम के किरदार में दिखे हैं, जो अमय पटनायक (अजय देवगन) का दोस्त है। संदीप कपूर को 'साडा हक़' और 'पुष्पा : इम्पॉसिबल' जैसे टीवी शो और 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।
5.ब्रिजेन्द्र काला
'रेड 2' में ब्रिजेन्द्र ने विनय बकाया नाम का किरदार निभाया है और उनका रोल कितना अहम् है, यह आपको फिल्म देखने के बाद पता चल जाएगा। अजय देवगन के साथ यह उनकी पहली फिल्म है।
6. सौरभ शुक्ला
2018 में आई 'रेड' के बाद 'रेड 2' में भी सौरभ शुक्ला रामेश्वर सिंह उर्फ़ ताऊजी के रोल में दिख रहे हैं। फिल्म का उनका किरदार काफी मजेदार है। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें सिर्फ मजे लेने के लिए फिल्म में रखा गया है।
7.अमित सियाल
अमित सियाल ने 'रेड' वाले लल्लन सुधीर के रोल से 'रेड 2' में वापसी की है। लेकिन जब आप फिल्म देखेंगे तो समझ जाएंगे कि इसमें कैसे सरप्राइजिंग साबित हुए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

