मैंने प्यार किया की सीधी-साधी सुमन यानी भाग्यश्री आज ग्लैमरस अवतार में हैं। 35 सालों में उनका लुक पूरी तरह बदल गया है। सोशल मीडिया पर उनकी हॉट एंड बोल्ड फोटोज देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की फिल्म मैंने प्यार किया की रिलीज को 35 साल हो गए हैं। फिल्म में भाग्यश्री ने सीधी सादी लड़की सुमन का रोल प्ले किया था। वैसे, देखा जाए तो भाग्यश्री का लुक इतने सालों में काफी ग्लैमरस हो गया है।
28
मैंने प्यार किया भाग्यश्री की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। हर किसी की जुबान पर उनका ही नाम था। फिल्म में उनके हीरो सलमान खान थे।
38
भाग्यश्री के लुक में 35 सालों में काफी बदलाव देखने को मिलता है। भाग्यश्री वक्त और उम्र के साथ-साथ और ज्यादा खूबसूरत और ग्लैमरस दिखने लगी है।
48
वैसे, मैंने प्यार किया के बाद भाग्यश्री कुछ और फिल्मों में काम किया, लेकिन डेब्यू मूवी जैसा जलवा वे किसी दूसरी फिल्म में नहीं दिखा पाई।
58
मैंने प्यार किया की शूटिंग के दौरान ही भाग्यश्री ने ब्वॉयफ्रेंड हिमालय दासानी से शादी कर ली थी। इसलिए पहली मूवी के बाद वे अधिकतर फिल्मों में अपने पति के साथ ही स्क्रीन शेयर करती नजर आईं।
68
भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन अपनी हॉट एंड बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं। साथ ही वे मौज-मस्ती करते हुए भी फोटोज शेयर करती हैं।
78
55 साल की भाग्यश्री अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखती है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट करते कई वीडियोज भी शेयर कर रखे हैं।
88
भाग्यश्री ने एक्टिंग से लंबा गैप लेने के बाद कमबैक किया। उन्होंने टीवी शोज के अलावा बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में काम किया।