
एंटरटेनमेंट डेस्क. इस वक्त हर तरफ शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) के चर्चे है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई की नई ऊंचईयां छू रही है। इसके बीच में सलमान खान (Salman Khan) की टाइगर 3 (Tiger 3) की दहाड़ भी अब सुनने को मिल रही है। वैसे, सलमान के फैन्स कई दिनों से यशराज फिल्म्स द्वारा टाइगर 3 के प्रोमो और कंटेंट जारी करने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन मेकर्स इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। लंबे समय बाद टाइगर 3 में सलमान जासूस के रूप में वापसी कर रहे हैं, जबकि कैटरीना कैफ जोया के किरदार में। इस फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा है। बता दें कि पिछली फिल्म टाइगर जिंदा है को अली अब्बास जफर ने निर्देशित किया था, लेकिन फिलहाल वे बड़े मियां छोटे मियां में व्यस्त थे। इसी बीच टाइगर 3 को लेकर एक धांसू अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि इसमें एक और सुपरस्टार का कैमियो देखने को मिलेगा।
ऋतिक रोशन करेंगे टाइगर 3 में कैमियो
सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। यशराज फिल्म्स के पास तीन टॉप सुपरस्टार ऋतिक रोशन (कबीर धालीवाल), शाहरुख खान (पठान) और सलमान खान (टाइगर) हैं। बॉलीवुड लाइफ की मानें तो टाइगर 3 में शाहरुख खान के साथ एक और सुपरस्टार देखने को मिलेगा। यह ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट (नई महिला जासूस) या जूनियर एनटीआर (वॉर 2 का खलनायक) हो सकते हैं। हालांकि, जो खबरें चल रही है उसमें ऋतिक का नाम सबसे ऊपर चल रहा है।
टाइगर-पठान एक्शन सीक्वेंस के लिए साथ आए
बता दें कि टाइगर 3 में सलमान खान और शाहरुख खान के बीच एक जेलब्रेक सीक्वेंस के लिए आदित्य चोपड़ा ने कथित तौर पर 35 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। पठान की जबरदस्त सफलता के बाद किंग खान का कैमियो 15 मिनट तक बढ़ा दिया गया है। जेलब्रेक और रन में एक मोटरसाइकिल सीक्वेंस शामिल किया गया है। इसे मड आइलैंड में शूट किया गया है। फैंस उन्हें एक बार फिर साथ देखने को लेकर काफी उत्साहित है।
ये भी पढ़ें...
साउथ की इन 8 हिंदी डब फिल्मों ने लगाई BO पर आग, रिकॉर्ड तोड़ की कमाई
इस दिन शादी करेगी आमिर खान की बेटी आयरा, यहां होंगी वेडिंग सेरेमनी
Hindi Diwas: वो 8 बॉलीवुड हसीनाएं जो नहीं बोल पाती ढंग से हिंदी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।