23 करोड़ की घड़ी, 100Cr का अपार्टमेंट, सलमान खान के पास हैं ये 6 सबसे महंगी चीजें
Salman Khan Most Expensive Things. सलमान खान की मोस्ट अवेडेट फिल्म सिकंदर रविवार को रिलीज हुई। इस मौके पर आपको उनकी सबसे महंगी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सलमान खान की फिल्म सिकंदर रविवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 200 करोड़ के बजट वाली ये एक एक्शन पैक्ड मूवी है। इस मौके पर आपको सलमान की सबसे महंगी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
27
सभी जानते हैं कि सलमान खान गैलेक्स अपार्टमेंट में रहते हैं। ये अपार्टमेंट उनकी महंगी चीजों में से एक है। बता दें कि इस अपार्टमेंट की कीमत करीब 100 करोड़ है।
37
सलमान खान का पनवेल में एक फार्महाउस भी है। तकरीबन 150 एकड़ में फैले इस फार्महाउस में स्वीमिंग पूल और गार्डन एरिया से लेकर काफी कुछ है। इसकी कीमत 80 करोड़ है।
सलमान खान ने अपने 51वें बर्थडे पर लग्जरी बीच हाउस खरीदा था। महाराष्ट्र के गोरई में बना ये बीच हाउस 5BHK है और इसमें जिम, स्वीमिंग पूल और थिएटर भी है। इसकी कीमत करीब 100 करोड़ है।
57
सलमान खान को घड़ियों का भी शौक है। उनके पास कई ब्रांड की घड़ियां हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में हैं। उनकी सबसे महंगी घड़ी पाटेक फिलिप एक्वानॉट लूस रेनबो है, जिसकी कीमत 23 करोड़ है। इस घड़ी के डायल में 130 कट डायमंड्स, रोज गोल्ड केस और इसमें नीलम जड़े हैं।
67
सलमान खान Being Human नाम से फाउंडेशन भी चलाते हैं। इस ब्रांड के तहत उनकी कंपनी कपड़े, जूलरी और घड़ियां भी सेल करती है। खबरों की मानें तो इस ब्रांड की कीमत करीब 235 करोड़ है।
77
सलमान खान के पास कई लग्जरी गाड़ियां है। उनके पास मर्सिडीज बेंज एस क्लास, ऑडी ए8 एल, BMW X6, टोयोटा लैंड क्रूजर, रेंज रोवर सहित 10 गाड़ियां हैं। उनकी सबसे महंगी कार ऑडी आर8 है, जिसकी कीमत लगभग 2.72 करोड़ है।