सलमान खान इस देश में मनाएंगे ईद ! रणवीर सिंह भी करेंगे ज्वाइन, शाहरुख खान ने भी भरी उड़ान

Published : Apr 24, 2023, 07:29 PM IST
shahrukh khan salman khan tiger 3 sequence took aditya chopra 6 months to plan here is detail about shooting KPJ

सार

सलमान खान और शाहरुख खान  ईद का जश्न मनाने के लिए रवाना हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक सलमान दुबई के लिए रवाना हुए हैं। वहीं शाहरुख खान मुंबई के प्रायवेट एयरपोर्ट से अज्ञात स्थान के लिए उड़े हैं। रणवीर सिंह को भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, Salman Khan will celebrate Eid in Dubai । बॉलीवुड में इस समय का ईद का जश्न मनाया जा रहा है। बीते दिन सलमान और शाहरुख खान के घरों के सामने फैंस की बड़ी भीड़ उमड़ी थी । दोनों स्टार ने अपनी घर की बालकनी में आकर फैंस को ईद की मुबारकबाद दी।

सलमान खान , शाहरुख खान, रणवीर सिंह हुए विदेश रवाना

वहीं अब ये दोनों ( सलमान खान और शाहरुख खान ) ईद का जश्न मनाने के लिए रवाना हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक सलमान खान दुबई के लिए रवाना हुए हैं। वहीं शाहरुख खान मुंबई के प्रायवेट एयरपोर्ट से अज्ञात स्थान के लिए रवाना हुए हैं। इस बीच रणवीर सिंह को भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। वे किसी इवेंट में शामिल होने गए हैं, या फिर वे भी ईद की छुट्टियां मनाएंगे इस बारे कोई इंफर्मेशन शेयर नहीं की गई है। फैंस ने उम्मीद जताई है कि बॉलीवुड के सभी स्टार दुबई में ईद का जश्न मनाएंगे।

अर्पिता खान के घर मनाई ईद की पार्टी

23 अप्रैल को सलमान खान कुछ तस्वीरें सामने आई थी । दरअसल अर्पिता खान शर्मा और उनके पति आयुष शर्मा ने ईद के मौके पर एक पार्टी आयोजित की थी। इसमें बी टाउन के तमाम बड़े सितारे पहुंचे थे । वहीं पार्टी में सलमान खान का अलग ही स्वैग देखने को मिला । बॉलीवुड के सुल्तान इस ईद पार्टी में ब्लैक शर्ट और डेनिम जींस पहने बेहद हैंडसम दिखाई दे रहे थे।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर