सलमान खान की Mother's Day पोस्ट वायरल, दोनों मांओं के लिए लिखा इमोशनल मैसेज

Published : May 11, 2025, 06:43 PM IST
Salman Khan Mothers Day Post

सार

सलमान खान ने मदर्स डे पर सलमा खान और हेलन दोनों को विश किया। उन्होंने दोनों के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की और भगवान का शुक्रिया अदा किया। फैन्स ने पोस्ट पर खूब प्यार लुटाया।

Mothers Day के मौके पर सलमान खान द्वारा की गई सोशल मीडिया पोस्ट लोगों का खूब ध्यान खींच रही है। इस पोस्ट में सलमान ने अपनी एक मां नहीं, बल्कि दोनों मांओं सलमा खान और हेलन को मदर्स डे की बधाई दी है। साथ ही इस बात के लिए उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया है कि उन्हें दो मांएं मिली हैं।सभी जानते हैं कि सलमान अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं और उनके प्रति अपना यह प्यार काहिर करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं। ‘मदर्स डे’ पर की गई उनकी पोस्ट भी इसी का उदाहरण है।

सलमान खान ने मदर्स डे की पोस्ट में क्या लिखा?

सलमान खान ने अपनी पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें अपनी मां सलमा और हेलन के साथ देखा जा सकता है। तस्वीर में ना केवल सलमान, बल्कि सलमा और हेलन भी बेहद खुश नज़र आ रही हैं। सलमान की दोनों मांएं उन पर प्यार लुटा रही हैं। सलमान ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, "दुनिया की सबसे अच्छी मांएं देने के लिए आपका शुक्रिया भगवान। दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं के लिए हैप्पी मदर्स डे।"

 

 

सलमान खान के फैन्स को पसंद आ रही पोस्ट

सलमान खान की पोस्ट उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रही हैं। कई इंटरनेट यूजर्स ने रेड हार्ट इमोजी की तस्वीरें शेयर कर उन पर प्यार लुटाया है। एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "द गोल्डन भाईजान।" एक यूजर का कमेंट है, सोने के दिल वाले भाईजान।" एक यूजर ने लिखा है, "माशाअल्लाह।" एक यूजर ने लिखा है, "मां के पैरों में जन्नत है।" एक यूजर का कमेंट है, "लव यू सर।"

सीजफायर पर ट्वीट कर ट्रोल हुए थे सलमान खान

इससे एक दिन पहले 10 मई को सलमान खान उस वक्त इंटरनेट यूजर्स के निशाने पर आ गए थे, जब भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच संघर्ष विराम यानी सीजफायर लागू होने का ऐलान किया गया। सलमान ने एक ट्वीट के जरिए सीजफायर के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया और फिर उसे डिलीट कर दिया। यह देख इंटरनेट यूजर्स भड़क उठे थे  और उन्होंने इस बात के लिए सलमान को फटकार लगाई थी कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी थी। (पढ़ें पूरी खबर)

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी