क्यों साउथ की इस हसीना ने रिजेक्ट की थी 1000Cr+ कमाने वाले हिंदी मूवी?

Published : Apr 28, 2025, 05:09 PM IST

South Actress Rejected Shahrukh Khan Blockbuster: सामंथा रुथ प्रभु 38 साल की हो गईं हैं। सामने आ रही ताजा जानकारी की मानें तो उन्हें शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर जवान ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया था।

PREV
17

आपको जानकर हैरानी होगी कि साउथ की एक एक्ट्रेस को शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने काम करने से मना कर दिया था।

27

शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान रिजेक्ट करने वाली एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि सामंथा रुथ प्रभु है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे किंग खान के साथ जवान से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं। उन्हें जवान में आजाद राठौर की पत्नी नर्मदा राय राठौर का रोल ऑफर किया गया था। 

37

हालांकि, सामंथा ने 2019 में पर्सनल कारणों से फिल्म जवान में काम करने से मना कर दिया था। बाद में ये रोल नयनतारा को ऑफर हुआ और वे काम करने तैयार हो गईं। नयनतारा ने इस ब्लॉकबस्टर एक्शन-थ्रिलर के साथ बॉलीवुड में एंट्री की।

47

बता दें कि जवान एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें शाहरुख खान, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, विजय सेतुपति ने लीड रोल प्ले किया। कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो सालों पहले किए गए अपने वादे को निभाते हुए बुराइयों के खिलाफ लड़ता है।

57

एटली कुमार निर्देशित जिस फिल्म को सामंथा ने रिजेक्ट किया था वो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। जवान ने बॉक्स ऑफिस पर 1148 करोड़ की कमाई की। यह फिल्म 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।

67

आपको बता दें कि सामंथा ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्ट फिल्मों में काम किया है। वे मर्सेल, थैरी, जनता गैराज, काथी,  24, ऐगा जैसी फिल्मों का हिस्सा रही। उन्होंने साउथ के करीब सभी स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की है। 

77

वैसे सामंथा हिंदी वेब सीरीज द फैमिली मैन और सिटाडेल हनी बनी में काम कर चुकी हैं। उनकी दोनों ही वेब सीरीज को काफी पसंद किया गया। 

Read more Photos on

Recommended Stories