
एंटरटेनमेंट डेस्क. दिवंगत एक्ट्रेस नरगिस दत्त की 1 जून को 95वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर नरगिस के बेटे संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर अनसीन फोटो शेयर कर अपनी मां को याद किया है। पहली तस्वीर में संजय को अपनी मां के साथ मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। वहीं दूसरी फोटो में नरगिस किसी फिल्म के लिए अकेले पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं।
संजय दत्त ने लिखा इमोशनल पोस्ट
संजय दत्त नरगिस के साथ की ब्लैंक एंड व्हाइट फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मां। मैं आपको हर दिन, हर मिनट, हर सेकेंड याद करता हूं। काश! आप मेरे साथ होतीं, वैसा जीवन जी रही होतीं, जैसा आप मुझे जीते हुए देखना चाहती थीं। मुझे आशा है कि मैंने आपका सीना गर्व से चौड़ा किया होगा। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और मां मुझे आपकी बहुत याद आती है।’
कैंसर की वजह से हुई थी नरगिस की मौत
नरगिस और सुनील दत्त को फिल्म 'मदर इंडिया' के सेट पर प्यार हो गया था। उसके बाद दोनों ने 11 मार्च, 1958 को शादी कर ली थी। सुनील से शादी के बाद नरगिस ने हमेशा के लिए फिल्में छोड़ दी थीं। नरगिस का निधन 3 मई 1981 को 51 साल की उम्र में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद हुआ था। संजय दत्त की पहली फिल्म 'रॉकी' की रिलीज से ठीक तीन दिन पहले उनकी कैंसर की वजह से मृत्यु हो गई थी। मां के निधन से संजय दत्त सदमें में चले गए थे। वो अपनी मां के बेहद करीब थे। आज भी मां नरगिस और पिता की चीजें एक्टर ने घर में संभाल कर रखी हैं।
और पढ़ें..
Arjun Kapoor का Malaika Arora से ब्रेकअप पर पहला रिएक्शन, Cryptic Post ने बढ़ाई टेंशन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।