करिश्मा कपूर के बच्चों के बाद अब संजय कपूर की मां ने प्रॉपर्टी में मांगा हिस्सा, जानें क्या कहा कोर्ट ने

Published : Sep 10, 2025, 02:37 PM ISTUpdated : Sep 10, 2025, 02:51 PM IST
Sunjay Kapur

सार

संजय कपूर की संपत्ति पर विवाद खड़ा हो गया है। करिश्मा के बच्चों के हिस्सा मांगने के बाद अब उनकी 80 साल की मां रीना कपूर ने भी वसीयत में हिस्सा मांगा और 10,000 करोड़ की संपत्ति का दावा किया है। साथ ही 500 करोड़ के शेयर बेचे जाने का आरोप भी लगाया है।

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद से अब उनकी प्रॉपर्टी को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। दरअसल 9 सितंबर को करिश्मा कपूर के बच्चों ने उनकी प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगा था। वहीं अब संजय की मां रीना कपूर ने अपने दिवंगत बेटे की वसीयत में हिस्सा मांगा है। उनके वकील ने कहा कि को संजय की वसीयत से संबंधित किसी भी दस्तावेज की जानकारी उनकी मां को नहीं दी गई है।

संजय कपूर की मां के वकील का शॉकिंग खुलासा

रानी कपूर की ओर से पेश सीनियर वलीक वैभव गग्गर ने कहा कि सोना कॉमस्टार की बेची गई संपत्तियों के बारे में उनकी मां को कोई जानकारी नहीं दी गई है। रानी कपूर के वकील ने आगे कहा, 'इसमें कुछ न कुछ गड़बड़ है। 10,000 करोड़ रुपए की संपत्ति रानी की होनी चाहिए थी।' वकील ने आरोप लगाया कि रानी ने वसीयत के संबंध में 15 ईमेल भेजे, लेकिन तब भी उन्हें कुछ नहीं बताया गया। बार एंड बेंच ने वकील के हवाले से कहा, 'यह भी महत्वपूर्ण है कि सोना कॉमस्टार की भी संपत्तियां बेची गई हैं। हमें नहीं पता कि उन्हें किसने बेचा। 500 करोड़ के शेयर सिंगापुर की एक संस्था को बेचे गए। इसके कागज किसी के साथ भी शेयर नहीं किए गए हैं।'

ये भी पढ़ें..

ऐसा क्या हुआ कि ऐश्वर्या राय के बाद अभिषेक बच्चन भी पहुंचे कोर्ट? जानें पूरा मामला

करिश्मा कपूर के बच्चों ने प्रिया पर लगाए क्या आरोप

दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद, संबंधित पक्षों से संजय कपूर के निधन की तारीख 12 जून तक अदालत में उनकी सभी संपत्तियों की घोषणा करने को कहा है। अदालत का यह कमेंट करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा कपूर और कियान राज कपूर द्वारा अपने पिता की दूसरी पत्नी प्रिया सचदेवा के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान आया है। दोनों भाई-बहनों द्वारा दायर मुकदमे में प्रिया पर वसीयत में जालसाजी और मनगढ़ंत बातें लिखने का आरोप लगाया गया था। आपको बता दें इससे पहले संजय की मां और बहन ने भी प्रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। संजय की मां ने खुलासा करते हुए कहा था कि उनसे डॉक्यूमेंट्स पर जबरदस्ती साइन कराया गया।

कब और कैसे हुई थी संजय कपूर की मौत

12 जून 2025 को यूके में पोलो खेलते समय मधुमक्खी निगलने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में संजय कपूर का निधन हो गया था। वे सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे। यह एक ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी है, जिसकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स भारत के साथ-साथ चीन, मैक्सिको, सर्बिया और अमेरिका में होती है। इस कंपनी की नींव उनके पिता सुरिंदर कपूर ने 1997 में रखी थी। संजय कपूर अपने पीछे पत्नी प्रिया सचदेव कपूर और बेटे अजरियस कपूर को छोड़ गए हैं। इससे पहले उन्होंने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे समायरा कपूर और कियान राज कपूर हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Honey Singh के 20 सेकंड के वीडियो में गाली, बेहद गंदी सलाह, देखकर जमकर भड़क रहे लोग
Dhurandhar 2 में अक्षय खन्ना की एंट्री का खुला राज! जानिए कैसा होगा रोल और क्या होगी कहानी?