कौन है कपूर खानदान की यह बहू, जिसने शादी से पहले बनाया था एक रात का रिश्ता?

Published : Nov 16, 2024, 01:17 PM IST
Maheep Kapoor

सार

कपूर खानदान की बहू महीप कपूर ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने पति संजय कपूर के साथ पहले वन-नाइट स्टैंड किया था और बाद में उन्हीं से शादी कर ली। उन्होंने बताया कि संजय ने उन्हें कभी औपचारिक रूप से प्रपोज नहीं किया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. कपूर खानदान की एक बहू, जिसने पहले एक रात का रिश्ता बनाया और फिर उसी शख्स के साथ  शादी के बंधन में बंध गई। इस महिला ने खुद एक हालिया बातचीत में यह खुलासा किया है। महिला की मानें तो उसे नहीं पता था कि वह जिस इंसान के साथ एक रात का रिश्ता बना रही है, आगे चलकर उसी से उसकी शादी हो जाएगी। खुलासे के बाद इस महिला को जानने वाला हर शख्स हैरान है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है...?

कौन है दिलचस्प खुलासा करने वाली कपूर खानदान की यह बहू?

कपूर खानदान की जिस बहू ने यह दिलचस्प खुलासा किया है, उनका नाम है महीप कपूर। महीप बोनी कपूर और अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर की पत्नी हैं। वे कॉमेडियन रौनक रजनी के शो पर बात कर रही थीं। इस दौरान जब उनसे उनकी लव स्टोरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हमारी बहुत साधारण लव स्टोरी थी। मैंने उस आदमी के साथ एक रात का रिश्ता बनाया था और मैं नहीं जानती थी कि मेरी शादी उसी से हो जाएगी।"

कैसे हुई थी महीप-संजय की पहली मुलाक़ात

महीप ने आगे कहा, "मैं एक पार्टी में घुस गई थी, जहां मेरी उनसे (संजय) मुलाक़ात हुई। मैं पूरे परिवार (कपूर) से मिली। सास, ससुर...आप लोग मेरे परिवार को जानते हैं ना? अनिल (कपूर), सुनीता (कपूर)...और मैं नशे में धुत थी। लेकिन उन्होंने मुझे उसी हालत में स्वीकार कर लिया और कहा, "वाह! होने वाली बहू क्या शानदार है। उन्होंने खुली बांहों से मेरा स्वागत किया।"

संजय कपूर ने कभी नहीं किया शादी के लिए प्रपोज?

इसी बातचीत में महीप ने यह भी बताया कि संजय ने कभी उन्हें शादी के लिए प्रपोज नहीं किया। वे कहती हैं, "हमारे बीच प्रपोजल जैसा कुछ नहीं हुआ। हमारे पास इंस्टाग्राम नहीं था। इसलिए हमने इसकी परवाह नहीं की। उन्होंने मुझसे बस इतना कहा, "देखो, हम शादी करने जा रहे हैं।" हमने शादी से पहले 5 साल तक डेटिंग की थी। इसलिए इस आदमी के साथ रहते हुए मुझे 30 साल हो गए।"

नाइट क्लब में संजय ने महीप से की थी शादी की बात

बकौल महीप, "हम 1900s (कोलाबा में एक नाइट क्लब) में थे। हमने शराब पी और हम साथ पार्टी कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'ओके, हम शादी कर रहे हैं।' इसलिए मैंने भी अपने टकीला शॉट के बीच कहा, 'ओके, ठीक है।' यही हुआ था।"

कितने साल की हैं महीप कपूर?

गूगल पर महीप कपूर के जन्म का साल 1982 है। लेकिन Reddit की एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए कुछ यूजर्स ने दावा किया था कि एक बार महीप ने खुद अपने जन्म का साल 1973 बताया था। गूगल के हिसाब से वे आज 42 साल की हैं, जबकि Reddit पोस्ट के मुताबिक़, वे 51 साल की हो चुकी हैं। महीप ने 1997 में संजय कपूर से शादी की थी। कपल के दो बच्चे हैं। बेटी शनाया कपूर, जो फिल्मों में आने के लिए तैयार हैं और बेटा ज़हान कपूर, जो फिलहाल पढ़ाई कर रहा है।

और पढ़ें…

कौन है यह लड़की, जो सैफ अली खान के बेटे संग बीच वेकेशन के ले रही मजे!

100 बेटों की मां बन चुकी यह एक्ट्रेस! 58 की उम्र में भी है कुंवारी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Zubeen Garg की कैसे हुई मौत, Singapore Cops ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Dhurandhar Box Office: मकर संक्राति पर धुरंधर की ऊंची उड़ान! 41 वें दिन कूटे इतने करोड़