
Sanoj Mishra Case Fake Victim Nami Mishra Arrested : फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर रेप जैसा का गंभीर आरोप लगाने फिर अपने ही बयान से पलटने वाली लड़की पर नया खुलासा हुआ है। इसका पूजा नाम फर्जी है, उस पर अपने पहले पति की हत्या करके गहने लूटने का आरोप है। हाल ही में पुलिस ने पूजा की पहचान नमी मिश्रा के तौर पर की है। वो काफी लंबे समय से फरार थी।
कुंभ से वायरल हुई मोनालिसा को अपनी फिल्म में मौका देने वाले सनोज मिश्रा पर एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया था। दिल्ली के नबी करीम थाने में डायरेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। सनोज को तिहाड़ जेल में रखा गया था। वहीं इसके कुछ दिन बाद सनोज मिश्रा पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला अपने ही बयान से पलट गई थी। उसने दिल्ली उच्च न्यायालय में एफिडेविट देकर डायरेक्टर के खिलाफ लगाए आरोप वापस ले लिए थे। इस स्टेटमेंट के आधार पर सनोज मिश्रा को जमानत मिल गई थी। वहीं जस्टिस गिरीश कठपालिया की बेंच ने इस साजिश में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया था।
सनोजज मिश्रा पर आरोप लगाने वाली ये लड़की खुद गंभीर केसों में वांटेड है। उस पर मर्जर और डकैती में शामिल होने के आरोप हैं। पुलिस ने नमी मिश्रा को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरु कर दी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।