
एंटरटेनमेंट डेस्क. सुपरस्टार शाहरुख खान कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं। वो अक्सर लोगों को जीवन की सीख देते रहते हैं। शाहरुख ने एक बार एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि एक बार उन्होंने बहुत काम होने की शिकायत कोरियोग्राफर सरोज खान से की थी। उनकी इस बात को सुनने के बाद सरोज ने उन्हें एक थप्पड़ जड़ दिया था। शाहरुख का कहना था कि यह उनकी लाइफ का सबसे बड़ा सबक था।
सरोज खान ने मारा था शाहरुख खान को थप्पड़
शाहरुख खान ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि एक बार वो एक फिल्म की शूटिंग पर गए थे। उस समय वो एक दिन में तीन शिफ्ट्स में काम कर रहे थे और इस वजह से उन्हें काफी थकान हो रही थी। शूटिंग के दौरान वो सरोज खान से अपनी परेशानी शेयर करने लगे। शाहरुख खान ने कहा, 'मेरी बात सुनने के बाद उन्होंने सीधा थप्पड़ मारा मेरे सिर पर।'
सरोज खान ने शाहरुख खान को दी थी सबसे बड़ी सीख
उसके बाद सरोज ने शाहरुख खान से कहा, 'बेटा एक बात याद रखना बतौर आर्टिस्ट कभी ये शिकायत मत करना कि ज्यादा काम करना पड़ रहा है। क्योंकि जब काम नहीं होता है तो वो शिकायत बहुत बड़ी होती है। हर चीज की शिकायत करो, लेकिन ये मत करना। इसलिए मैं कोशिश करता हूं कि जितना हो जाए, जितना बन पड़े, उतना काम कर सकूं और खुशी से कर सकूं।'
2020 में सरोज खान का हो गया था निधन
आपको बता दें शाहरुख खान कोरियोग्राफर सरोज खान को बहुत मानते थे। हालांकि सरोज अब इस दुनिया में नहीं हैं। 3 जुलाई, 2020 को कार्डियक अरेस्ट पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया था। सरोज ने शाहरुख ही नहीं बल्कि रेखा, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, करिश्मा, उर्मिला टैगोर, ऐश्वर्या राय, जैसे कई सेलेब्स को डांस सिखाया है। वहीं उन्होंने 'मिस्टर इंडिया' में श्रीदेवी का सॉन्ग हवा-हवाई, 'देवदास' का माधुरी-ऐश्वर्या वाला सॉन्ग 'डोला रे डोला', आदि को कोरियोग्राफ किया है।
और पढ़ें..
शाहरुख खान को अमेरिका में करानी पड़ी सर्जरी, जानें क्या है पूरा मामला!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।