
एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्ममेकर और अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के निधन के बाद उनकी 11 साल की बेटी वंशिका का बुरा हाल है। वंशिका अपने पिता के निधन बाद इस कदर सदमे में हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली है। जी हां, सतीश कौशिक के निधन के 5 दिन बाद वंशिका ने इंस्टाग्राम छोड़ दिया है। उन्होंने यहां से ना केवल अपनी सभी पोस्ट, बल्कि अकाउंट तक डिलीट कर दिया है।
वंशिका का सोशल मीडिया अकाउंट नॉट अवेलेबल
9 मार्च को गुड़गांव में सतीश कौशिक का हार्ट अटैक से निधन हुआ था। उनके निधन के बाद वंशिका ने इंस्टाग्राम पर उनकी याद में एक तस्वीर शेयर की थी। दिवंगत सतीश कौशिक ने भी अपने निधन से पहले कई पोस्ट्स में बेटी को टैग किया था। इंस्टाग्राम पर वंशिका का अकाउंट @vanshika_kaesthetic नाम से था, जो अब नहीं हैं। इस अकाउंट पर सर्च करने के बाद 'Sorry, this page isn't available' फ्लैश हो रहा है।
2012 में सेरोगेसी से हुआ सतीश की बेटी का जन्म
सतीश कौशि ने 1985 में शशि कौशिक से शादी की। कपल का एक बेटा भी हुआ था, जिसका नाम उन्होंने शानू कौशिक रखा था। लेकिन जब शानू दो साल का था, तब उसका निधन हो गया था। 2012 में सतीश कौशिक तब 56 साल के थे, जब शादी के 18 साल बाद उनकी बेटी वंशिका का जन्म सेरोगेसी से हुआ था। सोशल मीडिया पर सतीश अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर किया करते थे। मार्च 2021 में सतीश और उनकी बेटी वंशिका को कोरोना हो गया था। सतीश बेटी से पहले रिकवर होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए थे। लेकिन उनकी बेटी को ठीक होने में समय लगा था। तब सतीश ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से उनकी बेटी के लिए दुआ करने की गुजारिश की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि जब वे अपनी बेटी के रोने की आवाज़ सुनते हैं तो उनका दिल टूट जाता है।
पिता के निधन के बाद बेटी ने शेयर की थी इमोशनल पोस्ट
बता दें कि 8 मार्च को सतीश गुड़गांव में अपने दोस्त के यहां हुई होली पार्टी में शरीक होने गए थे। पार्टी के बाद रात करीब 9:30 बजे सतीश सोने गए और रात करीब 12 बजे उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाद गुड़गांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 9 मार्च को मुंबई में सतीश का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद वंशिका ने सोशल मीडिया पर उनकी फोटो शेयर की थी और उसके साथ लाल रंग के दिल की इमोजी साझा की थी, जिसे देखकर अभिनेता के फैन्स इमोशनल हो गए थे।
और पढ़ें…
9 महीने में दूसरी बार सलमान खान को मिली गैंगस्टर की धमकी, अब कहा- अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो
बॉलीवुड से एक और बुरी खबर: सतीश कौशिक के बाद सलमान खान संग काम कर चुके इस एक्टर का हुआ निधन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।