
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड इंडस्ट्री के जानेमाने डायरेक्टर और एक्टर सतीश कौशक (Satish Kaushik) अब हमारे बीच नहीं है। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया है। निधन से सतीश ने जमकर होली खेली थी और बहुत खुश भी नजर आ रहे थे। उन्होंने होली पार्टी की फोटोज भी शेयर की थी। उनके द्वारा किया गया आखिरी ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में वह जावेद अख्तर, महिमा चौधरी और अन्य स्टार्स के नजर आ रहे है। आपको बता दें कि मंगलवार को जावेद अख्तर ने होली पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स शामिल हुए थे। इस मौके पर सभी ने मिलकर खूब मस्ती की थी। सतीश भी इस पार्टी का हिस्सा बने थे। उन्होंने इस पार्टी की कुछ फोटोज अपने ट्विटर पर शेयर की थी, जो अब उनका आखिरी ट्वीट बन बन गया है। बॉलीवुड सेलेब्स को यकीन नहीं हो रहा है कि हमेशा हंसते-मुस्कराते रहले वाले सतीश अब उनके बीच नहीं रहे।
शबाना आजमी के घर पर हुई थी होली पार्टी
सतीश कौशिक ने होली के जश्न की जो फोटोज अपने ट्विटर पर शेयर की थी, वह होली सेलिब्रेशन शबाना आजमी के घर जानकी कुटीर में हुआ था। उन्होंने फोटोज शेयर कर सभी को होली की शुभकामाएं दी थी। उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा था- जानकी कुटीर में कलरफुल होली फन की पार्टी। @Javedakhtarjadu @बाबाजमी @AzmiShabana न्यूली वेड अली फजल और ऋचा चड्ढा से मिला। आपको बता दें कि शबाना के घर हुई इस होली पार्टी में सतीश ने खूब एन्जॉय किया था। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ भी मस्ती की थी। पार्टी में उन्होंने अली फजल और ऋचा चड्ढा के साथ भी फोटोज क्लिल करवाई थी।
अनुपम खेर ने दी सतीश कौशिक के निधन की जानकारी
आपको बता दें कि अनुपम खेर ने सतीश कौशिके के निधन के जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी। उन्होंने गुरुवार सुबह-सुबह ट्वीट कर बताया था कि सतीश अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने लिखा- जानता हूं मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है। पर ये बात मैं जीते जी कभी अपनी जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम। Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम शांति!
ये भी पढ़ें..
एक्टर सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन, अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी जानकारी
6 PHOTOS: करीना कपूर के घर उड़ा जमकर रंग-गुलाल, दोनों बेटों के साथ बेबो ने खूब खेली होली
खास होती थी करीना कपूर के दादा की HOLI, इसलिए किन्नरों संग खूब उड़ाते थे रंग-गुलाल, 8 PHOTOS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।