इन 6 सीक्वल फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल, देखें हिट-फ्लॉप रिपोर्ट

Published : Aug 15, 2025, 11:06 AM IST

Sequel Films Hit Flop Report: बॉलीवुड फिल्में हिट होने के बाद मेकर्स इसका सीक्वल बनाने में लग जा रहे हैं। हालांकि, इनमें से कुछ हिट और कुछ फ्लॉप होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं 6 सीक्वल फिल्मों का हाल।

PREV
17
सन ऑफ सरदार 2

अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के पहले पार्ट ने धमाका मचा दिया था। वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट फैंस को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाया था। इस फिल्म का पहला पार्ट 30 करोड़ के बजट में बना था और पहले पार्ट ने 105.03 करोड़ की कमाई की थी। वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट 150 करोड़ के बजट में बना था। इस फिल्म ने 14 दिनों में 45.25 करोड़ की कमाई की थी।

27
हाउसफुल 2

हाउसफुल का पहला पार्ट 45 करोड़ के बजट में बना था। इसने 75.65 करोड़ की कमाई की थी। वहीं हाउसफुल 2 60-64 करोड़ के बजट में बनी थी। इसने 111.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

37
बागी 3

बागी का पहला पार्ट 35 करोड़ के बजट में बना था। इसने 129 करोड़ की कमाई की थी। बागी का दूसरा पार्ट 59 करोड़ के बजट में बनी थी। इसने 148.45 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं बागी का तीसरा पार्ट 85 करोड़ के बजट में बना था। इसने भारत में 111.15 करोड़ की कमाई की थी।

47
रेस 3

रेस का पहला पार्ट 46 करोड़ के बजट में बना था। इसने 60 करोड़ की कमाई की थी। रेस का दूसरा पार्ट 94 करोड़ के बजट में बनी थी। इसने 100.45 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं रेस का तीसरा पार्ट 185 करोड़ के बजट में बना था। इसने भारत में 180 करोड़ की कमाई की थी।

57
चंद्रमुखी 2

चंद्रमुखी का पहला पार्ट 19 करोड़ के बजट में बना था। इसने 60 करोड़ की कमाई की थी। वहीं चंद्रमुखी 2 60 करोड़ के बजट में बनी थी। इसने 40 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

67
लव आज कल 2

लव आज कल का पहला पार्ट 35 करोड़ के बजट में बना था। इसने 56.9 करोड़ की कमाई की थी। वहीं लव आज कल 2 65 करोड़ के बजट में बनी थी। इसने 56.9 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

77
वॉर 2

170 करोड़ में बने बॉर के पहले पार्ट ने 318 करोड़ की कमाई की थी। वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट 400 करोड़ के बजट में बना है। ऐसे में देखना खास होगा कि यह कितनी कमाई कर पाता है।

Read more Photos on

Recommended Stories