SRK के 59वें जन्मदिन पर होगा बड़ा ऐलान, जानिए क्या है पूरा बर्थडे प्लान

Published : Oct 29, 2024, 11:58 PM ISTUpdated : Oct 30, 2024, 12:10 AM IST
Shah Rukh Khan

सार

शाहरुख़ खान 2 नवंबर को 59 साल के हो जाएंगे। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में 250 से ज़्यादा मेहमान शामिल होंगे। क्या होगा इस पार्टी में खास, जानने के लिए पढ़ें।

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान 59 साल के होने जा रहे हैं। 2 नवम्बर को उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख़ ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए एक पार्टी प्लान की है, जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। कहा यह भी जा रहा है कि शाहरुख़ खान इस मौके पर कोई बड़ा ऐलान भी करने जा रहे हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह बड़ा ऐलान शाहरुख़ खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' के बारे में होगा, जिसमें वे पहली बार बेटी सुहाना खान के साथ काम कर रहे हैं।

शाहरुख़ खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचेंगे 250 मेहमान!

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, शाहरुख़ खान के 59वें बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि गौरी खान और शाहरुख़ खान की टीम ने इस ग्रैंड सेलिब्रेशन के लिए मेहमानों को न्यौता भेज दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक़, इस जश्न के लिए 250 से ज्यादा मेहमानों की लिस्ट बनाई गई है।

शाहरुख़ खान की बर्थडे पार्टी में कौन-कौन होगा शामिल

इसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शाहरुख़ खान की बर्थडे पार्टी में करन जौहर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, सैफ अली खान, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, एटली कुमार, जोया अख्तर, फराह खान, शनाया कपूर, महीप कपूर, शालिनी पस्सी, नीलम कोठारी, अनन्या पांडे और शाहीन भट्ट समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स को पार्टी में इनवाइट किया गया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि शाहरुख़ पत्नी गौरी और उनकी मां के साथ डिनर पर भी जा सकते हैं।

शाहरुख़ खान के बर्थडे पर विदेश से लौट सकते हैं उनके बच्चे

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शाहरुख़ खान और गौरी खान के बच्चे आर्यन खान और सुहाना खान फिलहाल दुबई में हैं। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि पिता के जन्मदिन पर वे मुंबई लौट सकते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख़ खान ने 2023 में बैक टू बैक तीन ब्लॉकबस्टर और हिट फ़िल्में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ दीं। उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ है, जिसका निर्देशन सुजोय घोष कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख़ खान के अलावा अभिषेक बच्चन,  सुहाना खान, फहीम फाजिल और अभय वर्मा की भी अहम् भूमिका होगी।

और पढ़ें…

कौन है यह एक्ट्रेस, जिसे सलमान खान ने दी धमकी तो हो गया था बुरा हाल!

2 अधूरे इश्क, 1 सगाई टूटी, अब शादी भी ना बची! कौन है यह बदनसीब स्टार?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Bhooth Bangla Collection Day 31: 200 करोड़ क्लब में शामिल होगी 'भूत बंगला', करनी है बस इतनी कमाई
Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 3: BO पर छाई 'पति पत्नी और वो 2', तीसरे दिन की सबसे ज्यादा कमाई