आमिर खान पर शाहरुख़ खान का 'शॉकिंग' कमेंट! जानिए क्या कह गए ऐसा?

Published : Oct 03, 2024, 01:59 PM ISTUpdated : Oct 03, 2024, 02:01 PM IST
Shah Rukh Khan Vs Aamir Khan

सार

शाहरुख़ खान ने IIFA 2024 में मजाकिया लहजे में कहा कि आमिर खान को 'लाल सिंह चड्ढा' नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने यह भी बताया कि वे 'पुष्पा' करना चाहते थे, लेकिन अल्लू अर्जुन के स्वैग को मैच नहीं कर सके।

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख़ खान की मानें तो आमिर खान को फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (IIFA) के दौरान यह बयान दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। शाहरुख़ ने स्टेटमेंट तब दिया, जब वे विक्की कौशल के साथ मजाकिया लहजे में बात कर रहे थे। दरअसल, IIFA 2024 को शाहरुख़ और विक्की होस्ट कर रहे थे। इसी दौरान स्टेज पर दोनों के बीच काफी मजेदार बातें हुईं। SRK ने मजाक-मजाक में विक्की से दावा किया कि उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में सबकुछ किया है और फिल्ममेकर्स अपने हर बड़े प्रोजेक्ट के लिए सबसे पहले उन्हें अप्रोच करते हैं।

क्या शाहरुख़ खान को ऑफर हुई थी 'लाल सिंह चड्ढा'?

विक्की कौशल ने शाहरुख़ खान से मजाक करते हुए पूछा कि क्या अद्वैत चंदन ने टॉम हैंक्स स्टारर सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म 'फ़ॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक 'लाल सिंह चड्ढा' भी सबसे पहले उन्हें ऑफर की थी। जवाब में शाहरुख़ ने कहा, "आमिर खान को भी यह फिल्म नहीं करनी चाहिए थी।" उनकी बात सुनकर ना केवल विक्की, बल्कि वहां मौजूद सभी दर्शक हंस पड़े। आगे शाहरुख़ ने कहा, "आई लव यू आमिर।" इसके आगे उन्होंने साफाई दी कि उन्होंने जो कुछ भी कहा, वह मजाक था।

शाहरुख़ खान को 'पुष्पा' का ऑफर भी मिला था?

विक्की ने शाहरुख़ के साथ अपनी बातचीत जारी रखते हुए उनसे पूछा क्या 2021 की पैन इंडिया हिट 'पुष्पा : द राइज' भी उनके पास आई थी? जवाब में SRK ने मजाकिया अंदाज़ में कहा, "ओह माय गॉड! यार तुमने दुखती रग पर हाथ रख दिया। मैं वाकई पुष्पा करना चाहता था। लेकिन क्या है ना कि मैं अल्लू अर्जुन सर के स्वैग को मैच नहीं कर सका।" शाहरुख़ और विक्की की मजेदार केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब ठहाके लगवाए।

'लाल सिंह चड्ढा' (2022) फ्लॉप तो 'पुष्पा' ब्लॉकबस्टर रही

बात 'लाल सिंह चड्ढा' की करें तो इसे दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। लगभग 180 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। भारत में इसने महज 61.36 करोड़ रुपए तो वर्ल्डवाइड 133.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। दूसरी ओर 'पुष्पा : द राइज' 2021 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। तकरीबन 150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 267.55 करोड़ और वर्ल्डवाइड 350.1 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

और पढ़ें…

सेट पर एक्ट्रेस का रेप...लेकिन नहीं हुई पुलिस शिकायत, जानिए क्या थी वजह?

कभी सरेआम Kiss किया तो कभी साथ सो भी गए, जब Bigg Boss में बेशर्म हुए कंटेस्टेंट

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश