
एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख़ खान को मिली जान से मारने की धमकी के मामले में मुंबई पुलिस ने शॉकिंग खुलासा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, पुलिस ने यह खुलासा धमकी मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी फैजान खान के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट के हवाले से किया गया है। दरअसल, 7 नवम्बर को मुंबई पुलिस के पास एक अनजान कॉल आया था, जिसमें धमकी दी गई थी कि अगर शाहरुख़ खान ने 50 लाख रुपए की फिरौती नहीं दी तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने रायपुर से फैजान खान ने के आरोपी को गिरफ्तार किया था, जो बीते 10 दिन से पुलिस हिरासत में है।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से लिखा है कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी फैजान खान बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सर्च के माध्यम से शाहरुख़ खान के परिवार के सुरक्षा और आवागमन की जानकारी जुटा रहा था। वह शाहरुख़ के बेटे आर्यन खान पर भी नज़र रख रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस को यह जानकारी फैजान खान के दूसरे मोबाइल फोन से मिली है, जो फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। बांद्रा पुलिस द्वारा बरामद किए गए इस मोबाइल फोन की फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आ गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, फैजान खान पेशे से वकील है। मुंबई पुलिस ने 12 नवम्बर को उसे रायपुर से गिरफ्तार किया था और पूछताछ के लिए मुंबई लेकर आई थी। कोर्ट ने पहले उसे 18 नवम्बर तक पुलिस कस्टडी में भेजा और फिर उसे दो हफ्ते की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में फैजान ने पहले यह दावा किया था कि उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया था। हालांकि, कस्टडी में जाने के बाद वह पुलिस के सवालों के गोलमोल जवाब दे रहा है। खासकर शाहरुख़ के परिवार पर नज़र रखने के सवाल पर वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहा है।इस बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने शाहरुख़ खान और उनके बेटे आर्यन खान को Y+ सुरक्षा मुहैया कराई है।
ख़बरों की मानें तो फैजान खान वही शख्स है, जिसने 1994 में रिलीज हुई शाहरुख़ खान की फिल्म 'अंजाम' के एक डायलॉग को लेकर एक शिकायत दर्ज कराई थी, जो हिरण शिकार से जुड़ा हुआ था।
और पढ़ें…
फिर रिलीज हुई 'करण अर्जुन', फिल्म के ये 5 एक्टर अब दुनिया में नहीं!
बॉलीवुड की 10 सबसे महंगी शादियां, 4 का खर्च स्त्री 2 के बजट से ज्यादा!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।