Shah Rukh khan की ये 11 फ़िल्में दिवाली पर रिलीज हुईं, सब हिट-सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर

Published : Oct 20, 2025, 07:51 AM IST

दीपावली पर बॉलीवुड में हर साल कोई ना कोई फिल्म रिलीज होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख़ खान वो सुपरस्टार हैं, जिनके लिए दिवाली सबसे लकी रही है। रोशनी के इस पर्व पर रिलीज हुईं उनकी 11 फ़िल्में हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर रही हैं.…

PREV
111
1. बाजीगर (1993)

अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिवाली (13 नवम्बर) से एक दिन पहले 12 नवम्बर 1993 को रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख़ खान के साथ काजोल, शिल्पा शेट्टी और दलीप ताहिल जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे। लगभग 3 करोड़ में बनी यह फिल्म दुनियाभर में तकरीबन 15 करोड़ रुपए कमाकर ब्लॉकबस्टर रही थी।

211
2.दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)

23 अक्टूबर 1995 की दिवाली थी और इससे तीन दिन पहले 20 अक्टूबर को नए नवेले डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की पहली फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' रिलीज हुई थी। यह फिल्म इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर हुई थी कि 30 साल बाद भी मुंबई के मराठा मंदिर में इसका एक शो देखा जा सकता है। फिल्म का निर्माण लगभग 4 करोड़ रुपए में हुआ था और दुनियाभर में इसकी कमाई 102 करोड़ रुपए से ज्यादा थी। फिल्म में शाहरुख़ खान के साथ काजोल, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल और परमीत सेठी जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे।

यह भी पढ़ें : ShahRukh Khan का 60 वां बर्थडे, PVR INOX ने किया ऐसा ऐलान, SRK को करना पड़ा रिएक्ट

311
3.दिल तो पागल है (1997)

यश चोपड़ा ने यह फिल्म डायरेक्ट की थी। फिल्म में शाहरुख़ खान के साथ करिश्मा कपूर, माधुरी दीक्षित और अक्षय कुमार जैसे कलाकार दिखाई दिए थे। फिल्म 30 अक्टूबर 1997 को रिलीज हुई थी और दिवाली भी इसी दिन थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का बजट लगभग 5.24 करोड़ रुपए था, जबकि इसने दुनियाभर में 72 करोड़ रुपए के आसपास की कमाई की थी।

411
4.कुछ कुछ होता है (1998)

16 अक्टूबर 1998 को बतौर डायरेक्टर करन जौहर की पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' रिलीज हुई थी और इसके तीन दिन बाद 19 अक्टूबर को दिवाली थी। फिल्म में शाहरुख़ खान, रानी मुखर्जी, काजोल, अनुपम खेर और सलमान खान का अहम् रोल था। इस ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फील्म का बजट लगभग 5.64 करोड़ रुपए था, जबकि दुनियाभर में इसका कलेक्शन 107 करोड़ रुपए के आसपास रहा था।

511
5.मोहब्बतें (2000)

साल 2000 में 26 अक्टूबर की दिवाली थी और इसके अगले दिन 27 अक्टूबर को शाहरुख़ खान की फिल्म 'मोहब्बतें' रिलीज हुई थी, जिसमें अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, जिमी शेरगिल, उदय चोपड़ा, प्रीति झंगियानी, किम शर्मा और शर्मिता शेट्टी जैसे कलाकारों का भी अहम् रोल था। 7.62 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 90 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी और ब्लॉकबस्टर रही थी। आदित्य चोपड़ा ने इसे डायरेक्ट किया था।

611
6.वीर जारा (2004)

12 नवम्बर 2004 को दिवाली थी और इसी रोज़ शाहरुख़ खान की फिल्म 'वीर जारा' ने थिएटर्स में दस्तक दी थी, जिसके डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा थे। फिल्म में प्रिटी जिंटा, रानी मुखर्जी, मनोज बाजपेयी, अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी का भी अहम् रोल था। 17.57 करोड़ रुपए में बनी यह फिल्म दुनियाभर में 97.64 करोड़ रुपए कमाकर सुपरहिट रही थी।

711
7. डॉन : द चेज बिगिन्स अगेन (2006)

20 अक्टूबर 2006 को दुनियाभर में दिवाली मनी और इसके अगले दिन 21 अक्टूबर को शाहरुख़ खान की फरहान अख्तर निर्देशित फिल्म 'डॉन : द चेज बिगिन्स अगेन' रिलीज हुई थी। शाहरुख़ खान के अलावा फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन रामपाल, ईशा कोप्पिकर, बोमन ईरानी, ओम पुरी और करीना कपूर जैसे कलाकार भी फिल्म में दिखे थे। इस हिट फिल्म का निर्माण लगभग 24.44 करोड़ रुपए में हुआ था, जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसने 106.34 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

811
8.ओम शांति ओम (2007)

2007 में 9 नवम्बर को दिवाली वाले दिन ही शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल और श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकारों से सजी फिल्म 'ओम शांति ओम' रिलीज हुई थी, जिसे फराह खान ने डायरेक्ट किया था। तकरीबन 36.38 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म दुनियाभर में लगभग 150 करोड़ रुपए कमाकर ब्लॉकबस्टर रही थी।

911
9. रा-वन (2011)

26 अक्टूबर 2011 को दिवाली थी और इसी दिन शाहरुख़ खान की फिल्म 'रा-वन' भी रिलीज हुई थी। अनुभव सिन्हा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख़ खान के साथ अर्जुन रामपाल, करीना कपूर, दलीप ताहिल और सतीश शाह जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे। इस हिट फिल्म का बजट लगभग 90.53 करोड़ रुपए था, जबकि दुनियाभर में इसने 207 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी।

1011
10.जब तक है जान (2012)

13 नवम्बर 2013 को जब देश में दिवाली मन रही थी, उसी रोज़ यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी उनकी आखिरी फिल्म 'जब तक है जान' थिएटर्स में रिलीज हुई थी। शाहरुख़ खान के अलावा कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, सारिका, अनुपम खेर, नीतू कपूर और ऋषि कपूर जैसे कलाकार भी फिल्म में दिखे थे। लगभग 72.27 करोड़ रुपए में बनी यह फिल्म दुनियाभर में 210 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर हिट रही थी।

1111
11. हैप्पी न्यू ईयर (2014)

फराह खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 अक्टूबर 2014 को रिलीज हुई थी और इससे एक दिन पहले 23 अक्टूबर को दिवाली थी। फिल्म में शाहरुख़ खान के साथ अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी, विवान शाह, दीपिका पादुकोण और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों ने अहम् रोल निभाए थे। 133.60 करोड़ में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 342.76 करोड़ रुपए कमाए थे और यह सुपरहिट रही थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories