
Naseeruddin Shah Praises Akshay Kumar: नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड के वो एक्टर हैं, जो हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। खासकर फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले स्टार्स के बारे में जब वे कोई बयान देते हैं तो वह चर्चा में आ जाता है। अमिताभ बच्चन से दिलीप कुमार और राजेश खन्ना तक पर उन्होंने तीखा प्रहार कर सुर्खियां बटोरी हैं। अब उनका एक पुराना इंटरव्यू में वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख़ खान को निशाने पर लिया है। उनकी मानें तो SRK बतौर एक्टर बोरिंग हैं। वहीं उन्होंने खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार की अदाकारी की तारीफ़ की है।
नसीरुद्दीन शाह से जब इस इंटरव्यू में पूछा गया कि वे खान, कुमार या देवगन जैसे पॉपुलर स्टार्स की फ़िल्में देखते हैं? और उनकी एक्टिंग को पसंद करते हैं तो उन्होंने कहा, "नहीं और मैं इन्हें देखने की कोशिश भी नहीं करता। मैंने इनमें से कईयों के साथ काम किया है। लेकिन कोई मुझे खास इम्प्रेस नहीं कर पाया। लेकिन सिर्फ अक्षय कुमार हैं, जिनकी मैं तारीफ़ करता हूं। क्योंकि उन्होंने बिना किसी मार्गदर्शन और सपोर्ट के अपनी जगह बनाई है। अब उनके अंदर क्षमता के लक्षण दिखाई देते हैं। इतने लंबे समय तक एक्टिंग करने के बाद अब वे बेहतर एक्टर बन गए हैं।"
इसी बातचीत में इंटरव्यू लेने वाले नसीरुद्दीन शाह के सामने शाहरुख़ खान का नाम लिया और ध्यान दिलाया कि उन्होंने भी अपने दम पर जबरदस्त सफलता हासिल की है तो उन्होंने जवाब दिया, "जी हां और इसके लिए मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। लेकिन एक एक्टर के तौर पर वे बोरिंग होते जा रहे हैं।"
यह भी पढ़ें : Shah Rukh khan की ये 11 फ़िल्में दिवाली पर रिलीज हुईं, सब हिट-सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर
नसीरुद्दीन शाह ने अक्षय कुमार और शाहरुख़ खान दोनों के साथ फिल्मों में काम किया है। अक्षय कुमार संग वे 1990 के दशक में तीन फिल्मों 'मोहरा', 'देवा' और 'लहू के दो रंग' में नज़र आए थे। शाहरुख़ खान के साथ नसीर ने 'चमत्कार', 'कभी हां कभी ना', 'चाहत', 'हे राम' और 'मैं हूं ना' जैसी फ़िल्में की हैं। नसीरुद्दीन शाह को पिछली बार 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'फ़तेह' में देखा गया था, जिसके लीड एक्टर सोनू सूद थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।