
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर सलमान खान की मौत का साल तय हो गया है। वो बस छह-सात साल और जीएंगे। ये हम नहीं कह रहे हैं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक पॉडकास्ट में एक शख्स ने शाहरुख और सलमान खान के निधन का साल बताया है। इसे सुनकर फैंस आग बबूला हो गए हैं।
podcast.short5 नाम के इंस्टा अकाउंट पर ये वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में एक शख्स कह रहा है कि बॉलीवुड में तीन खान हैं। इनमें से आमिर खान को छोड़कर सलमान खान और शाहरुख खान 67 या 68 साल की उम्र में दुनिया छोड़ देंगे। इतना ही नहीं, उसने ये भी कहा है कि शाहरुख और सलमान दोनों एक ही साल में दुनिया से रुखसत होंगे। शाहरुख और सलमान खान की मौत की वजह भी उस शख्स ने बताई है।
उसके मुताबिक, शाहरुख खान और सलमान खान ज्यादातर 67 या 68 साल की उम्र में दुनिया छोड़ देंगे। दोनों की मौत एक ही साल में होगी। एक की मौत किसी गंभीर बीमारी से होगी, जबकि दूसरे की मौत भी बीमारी से ही होगी, लेकिन वो बीमारी उतनी गंभीर नहीं होगी।
'बॉलीवुड खान्स का भविष्य' शीर्षक से ये वीडियो पोस्ट किया गया है। इसे देखकर फैंस भड़क गए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि किसी भी समझदार इंसान को ऐसे किसी की मौत की भविष्यवाणी नहीं करनी चाहिए। वहीं ज्यादातर फैंस ने उस शख्स से पूछा है कि उसे अपनी मौत का साल पता है क्या? सोशल मीडिया पर आजकल ये एक ट्रेंड बन गया है। यूजर्स ने गुस्सा जताते हुए कहा है कि लोग ज्यादा व्यूज पाने के लिए ऐसे घटिया काम कर रहे हैं।
कुछ फैंस ने धमकी दी है, तो कुछ ने कहा है कि ये भविष्यवाणी झूठी है। एक यूजर ने लिखा, 'साल 2000 में दुनिया खत्म होने वाली थी, अब तो हम 2025 में पहुंचने वाले हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, '2033 में शाहरुख और सलमान खान 67 साल के होंगे। ये वीडियो सेव कर लो, फिर देखते हैं क्या होता है।' कुल मिलाकर शाहरुख और सलमान खान के निधन की भविष्यवाणी फैंस को रास नहीं आई है। वो अपने सुपरस्टार्स की मौत की खबर सुनने को तैयार नहीं हैं। वहीं कुछ लोग इस भविष्यवाणी पर यकीन करने को तैयार नहीं हैं।
शाहरुख खान और सलमान खान ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दोनों अपने काम में व्यस्त हैं। शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर, 1965 को हुआ था और अभी वो 59 साल के हैं। शाहरुख खान फिल्मों के साथ-साथ आईपीएल में भी व्यस्त हैं। 2023 में उनकी 'पठान' और 'जवान' समेत तीन फिल्में रिलीज हुई थीं। 2024 में उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। वहीं सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर, 1965 को हुआ था और कुछ ही दिनों में वो 59 साल के हो जाएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।