डबल धमाका के लिए रहे तैयार, JAWAN डायरेक्टर कर रहा वो काम जो किसी से नहीं किया

Published : Jun 25, 2024, 10:21 AM IST
jawan director atlee upcoming film

सार

Jawan Director Atlee Opcoming Film. शाहरुख खान की फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली कुमार को लेकर एक धमाका करने वाली खबर आ रही है। बताया जा रहा है एटली वो करने जा रहे है, जो अभी तक किसी ने नहीं है। वो सुपरस्टार्स को लेकर अपनी अगली फिल्म बना रहे हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. मनोरंजन जगत से एक धमाकेदार खबर सामने आ रही है। इंडियन सिनेमा की हिस्ट्री में वो होने जा रहे हैं,जो कभी हुआ है। और यह धमाका करने वाले हैं शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) के डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar)। जवान के बाद एटली एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने लीड रील के लिए सलमान खान (Salman Khan) को चुना है। इससे भी बड़ा धमाका यह है कि एटली की फिल्म में सलमान के साथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) भी होंगे। ये खबर सुनते ही फैन्स क्रेजी हो गए हैं और दोनों सुपरस्टार्स को साथ में स्क्रीन शेयर करते देखना चाहते हैं। फिलहाल फिल्म का नाम रिवील नहीं किया गया है।

एक्शन से भरपूर है सलमान खान-रजनीकांत की फिल्म

2023 में एटली ने जवान का निर्देशन किया, जो एक एक्शन फिल्म थी जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ब्लॉकबस्टर साबित हुई। तभी से फैन्स सोच रहे हैं कि निर्देशक आगे क्या काम करेंगे। पहले ऐसी खबरें थीं कि फिल्म निर्माता अल्लू अर्जुन के साथ काम करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि एटली अब सलमान खान के साथ काम करेंगे। बताया जा रहा है कि सलमान-रजनीकांत के साथ वाली एटली की फिल्म एक एक्शन पैक्ड मूवी होगी। इसके साथ ही इसमें ढेर सारा मनोरंजन भी होगा।

एटली की फिल्म से जुड़ा बिग अपडेट

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो एटली, सलमान खान के साथ बातचीत कर रहे हैं और रजनीकांत भी इस प्रोजेक्ट में काम करने के लिए तैयार है। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया कि सन पिक्चर्स फिल्म का निर्माण करेगा। दूसरी ओर एटली पिछले दो सालों से सलमान के संपर्क में हैं। वे रजनीकांत और सलमान दोनों को अपने साथ लाना चाहते हैं। सूत्र ने बताया कि सलमान सिकंदर की शूटिंग खत्म करने के बाद एटली की अगली फिल्म पर काम करेंगे। वहीं, रजनीकांत पहले कुली पर काम करेंगे और उसके बाद जवान डायरेक्टर की फिल्म करेंगे।

- सलमान खान की सिकंदर की बात करें तो यह एआर मुरुगादास द्वारा निर्देशित एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी हैं। ये मूवी 2025 की ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दूसरी ओर, रजनीकांत की कुली का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं। फिल्म में कमल हासन, शोभना, सत्यराज और दिलीप भी हैं। फिल्म 2025 में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें...

58 के Salman Khan को है ऐसी दुल्हन की तलाश, इसलिए हैं अभी तक कुंवारे

दोस्त की बीवी पर आया दिल, मिलना-जुलना इतना बढ़ा कि हो गई प्रेग्नेंट

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mardaani 3 Collection Day 4: बॉर्डर 2 के तहलके में कैसा है मर्दानी 3 का हाल, देखें कमाई
Rohit Shetty House Firing Video: मुंबई पुलिस को मिली अहम कड़ी, साजिश का नया एंगल आया सामने