
एंटरटेनमेंट डेस्क. शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली सोनाक्षी सिन्हा शादी के बंधन में बंध गई हैं। रविवार शाम एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड ज़हीर इकबाल के साथ शादी की। रिपोर्ट्स की मानें तो सिविल मैरिज की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और अब वे आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं। शादी की फॉर्मेलिटीज सोनाक्षी सिन्हा के नए घर पर हुईं। सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल ने अपनी शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर इस पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। तस्वीर में ज़हीर को सोनाक्षी का हाथ चूमते देखा जा सकता है।
सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की शादी की पहली तस्वीर
सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए सोनाक्षी मीडिया पर लिखा है, "7 साल पहले आज ही के दिन (23 जून 2017) को हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को उसके सबसे शुद्ध रूप को देखा और उसे बनाए रखने का फैसला लिया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत के माध्यम से गाइड किया और इस लम्हे तक ले आया, जहां हमें हमारे परिवार और हमारे भगवान का आशीर्वाद मिला। हम अब पति-पत्नी हैं। अब से हमेशा के लिए एक-दूसरे के लिए प्यार, उम्मीद और सभी खूबसूरत चीजें हैं।" हालांकि, सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल दोनों ने ही अपने कमेंट सेक्शन को लॉक करके रखा है, ताकि वे किसी भी तरह की ट्रोलिंग बच सकें।
सोनाक्षी सिन्हा-ज़हीर इकबाल की शादी में पहुंचे कई सेलेब्स
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी में दोनों फैमिली के मेबर्स के अलावा चुनिंदा दोस्त शामिल हुए। शत्रुघ्न सिन्हा, उनकी पत्नी पूनम और बेटों लव कुश के अलावा सोनाक्षी सिन्हा की खास दोस्तों में शामिल कुरैशी, अदिति राव हैदरी और उनके पति सिद्धार्थ, रैपर हनी सिंह, ज़हीर इकबाल के दोस्त आयुष शर्मा समेत कई सेलेब्स इस शादी के वैन्यू के बाहर स्पॉट हुए।
और पढ़ें…
बेटी की शादी के लिए पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, लगा मेहमानों का तांता
ज़हीर इकबाल की बीवी बनने से पहले सोनाक्षी सिन्हा ने की पूजा, देखें Pics
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।