700 हफ्ते चली, बजट से 25 गुना ज्यादा कमाए, 29 साल पहले इस मूवी ने काटा था बवाल

Published : Oct 20, 2024, 08:09 AM IST
dulhania le jayenge completed 29 years

सार

शाहरुख-काजोल की DDLJ ने 29 साल पूरे किए! फिल्म से जुड़े अनसुने किस्से जानकर चौंक जाएंगे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई और कई रिकॉर्ड तोड़े।

एंटरटेनटेमेंट डेस्क. शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (Dilwale Dulhania Le Jayenge) की रिलीज को 29 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी। डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की इस फिल्म ने ऐसा गदर मचाया था कि इसके साथ रिलीज सभी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने भारी मशक्कत करनी पड़ी थी। बता दें कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे साल 1995 की सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी थी। 29 साल पहले 4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 102 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ने बजट से 25 गुना ज्यादा कमाई की थी। आइए, जानते हैं फिल्म से जुड़े कुछ खास फैक्ट्स..

700 हफ्ते चली थी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

इंडियन सिनेमा की आइकॉनिक और कल्ट फिल्मों में से एक दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को आज भी लोग देखने पसंद करते हैं। शाहरुख-काजोल की रोमांटिक लव स्टोरी और फिल्म के गाने आज भी लोगों को दीवाना बना देते हैं। इस फिल्म ने इंडिया में नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब धूम मचाई थी। विदेशों में यह हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है। आपको बता दें कि इस फिल्म के नाम किसी भी सिनेमाघर में सबसे ज्यादा समय तक चलने का रिकॉर्ड है। फिल्म ने मुंबई के मराठा मंदिर टॉकिज में 700 वीक तक चलने का रिकॉर्ड बनाया था। आपको जानकर हैरान होगी कि इससे पहले यह रिकॉर्ड शोले के नाम था जो करीब साढ़े पांच साल तक एक ही सिनेमाघर में चली थी।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का बजट

आदित्य चोपड़ा ने बतौर डायरेक्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से डेब्यू किया था। फिल्म के प्रोड्यूसर उनके पिता यश चोपड़ा थे। उस जमाने में आदित्य ने फिल्म को 4 करोड़ के बजट में तैयार किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट से 25 गुना ज्यादा कमाई की थी यानी 102.50 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म की शूटिंग लंदन और स्विटजरलैंड में सितंबर 1994 से अगस्त 1995 के बीच की गई थी।

शाहरुख खान नहीं थे DDLJ के लिए पहली पसंद

आदित्य चोपड़ा चाहते थे कि फिल्म एक इंडियन और एक अमेरिकी के बीच के रिश्ते के बारे में हो। वह हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को लेकर फिल्म बनाना चाहते थे, लेकिन यश चोपड़ा ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया, क्योंकि वह किसी विदेशी स्टार को लेना नहीं चाहते थे। फिर राज के रोल के लिए आदित्य ने शाहरुख खान को अप्रोच किया। रोल रोमांटिक होने के कारण शाहरुख ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई क्योंकि उन्हें खलनायक का रोल निभाने में काफी सक्सेस मिल रही थी। इसके बाद आदित्य ने सैफ अली खान को अप्रोच किया लेकिन कुछ कारणों से उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। सैफ की तरह आमिर खान ने फिल्म करने में रुचि नहीं दिखाई।

शाहरुख खान के पीछे पड़ गए आदित्य चोपड़ा

आदित्य चोपड़ा को सब जगह से मायूसी हाथ लगी। इसके बाद उन्होंने तय किया कि वे फिल्म शाहरुख खान के साथ ही बनाएंगे। वे शाहरुख के पीछे पड़ गए। कई हफ्तों तक उन्होंने शाहरुख को मनाया और उनके साथ मीटिंग्स की। आखिरकार वे शाहरुख को मनाने में कामयाब हुए। काजोल फिल्म के पहली पसंद थी और उन्होंने कहानी सुनते ही हां कर दी थी। इससे पहले शाहरुख-काजोल बाजीगर और करन अर्जुन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके थे और दोनों की जोड़ी तब तक सभी की फेवरेट बन गई थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म का टाइटल दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर ने सजेस्ट किया था।

ये भी पढ़ें…

3 अफेयर, 1 शादी फिर तलाक, 66 साल की सनी देओल की पहली हीरोइन अब इस हाल में

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

भगवान शंकर पर बनी इन 5 फिल्मों की कमाई से हिला BOX OFFICE, एक ने 600Cr+ कमाए
Rajpal Yadav जेल से रिहा? सलमान खान के लिए क्या बोले, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई,