हंसी और डर का जबरदस्त कंबीनेशन है शरवरी वाघ की 'मुंज्या', जानिए क्या है फिल्म की कहानी

Published : Jun 07, 2024, 11:18 AM ISTUpdated : Jun 07, 2024, 01:25 PM IST
Munjya

सार

हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में हंसी और डर का एक अद्भुत मिश्रण है। ऐसे में आइए जानते हैं कैसी है फिल्म की कहानी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह एक सुपरनैचुरल हॉरर कॉमेडी है, जो दर्शकों को बांध कर रखती है। इस फिल्म को देखने के बाद ऑडियंस भी इसकी खूब तारीफ कर रही है। वहीं अभय वर्मा और शर्वरी की एक्टिंग को भी लोग पसंद कर रहे हैं।

क्या है 'मुंज्या' की कहानी?

'मुंज्या' की कहानी 1952 में शुरू होती है, जिसमें एक यंग लड़के की कहानी बताई गई है, जो अपने परिवार के खिलाफ जाकर मुन्नी नाम की लड़की से प्यार करता है। फिर जब यह बात उसकी मां को पता चलती है, तो वो उसे कड़ी सजा देती हैं और उसे एक अनुष्ठान समारोह में शामिल होने के लिए मजबूर करती हैं। इन सबके होने के बावजूद वो मुन्नी के प्रति अपना प्यार को कम नहीं होने देता है। ऐसे में वो लड़का जंगल में एक खतरनाक अनुष्ठान करने की कोशिश करता है और काला जादू करने लगता है। इन सब में वो अपनी बहन की भी बली देना चाहता है। इस दौरान बहन से छीना झपटी के दौरान उसे चोट लग जाती है और उसकी मौत हो जाती है। फिर उसका परिवार उसे उसी पेड़ के नीचे दफना देता है, जहां यह अनुष्ठान हुआ था। वहीं मरने के बाद वो ब्रह्मराक्षस का रूप ले लेता है।

इसके बाद फिल्म आज के समय में पहुंचती है, जहां बिट्टू (अभय वर्मा), एक कॉस्मेटोलॉजी का छात्र होता है। वो अपनी मां पम्मी (मोना सिंह) और दादी के साथ रहता है। अपने शांत स्वभाव के बावजूद, बिट्टू बेला (शरवरी) को पसंद करता है। फिर वो अपने दादी और मां के साथ अपने गांव जाता है, जहां उसे पारिवारिक रहस्य के बारे में पता चलता है। वहीं बिट्टू के अंकल उसे एक खौफनाक सच्चाई के बारे में बताते हैं। वो कहते हैं कि दादी ही वो लड़की हैं, जिसने अनजाने में अपने भाई को दुष्ट आत्मा, मुंज्या में बदल दिया था। यह सच जानकार बिट्टू को एक भयावह शक्ति का सामना करना पड़ता है, जिसमें उसकी दादी की मौत हो जाती है। अब मुंज्या बेला को निशाना बना रहा होता है, ऐसे मे बिट्टू को एक आइडिया आता है कि वो मुन्नी का पता लगाले और आत्मा को खुश करदे। मुन्नी कोई और नहीं बल्कि बेला की दादी हैं। वहीं बिट्टू, मुंज्या से कैसे छुटकारा पाएगा यह देखने के लिए आपको अपने नजदीकी सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखना होगा।

कैसी है 'मुंज्या' की स्टारकास्ट?

फिल्म 'मुंज्या' की स्टारकास्ट की बात करें तो पूरी कास्ट ने बेहतरीन अभिनय किया है। अभय वर्मा और शर्वरी ने कमाल की एक्टिंग की है। वहीं मोना सिंह ने एक बार फिर से साबित किया है कि वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। सत्यराज ने भी अपने रोल को बहुत खूबसूरती से निभाया है। इसके साथ ही लोगों को फिल्म का म्यूजिक भी पसंद आ रहा है।फिल्म में हंसी और डर को मिलाकर एक अद्भुत सिनेमैटिक अनुभव प्रस्तुत किया गया है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आने वाला है। ऐसे में हम फिल्म को 3.5 स्टार दे रहे हैं।

और पढ़ें..

पिता सुनील दत्त की 95वीं बर्थ एनिवर्सरी पर संजय दत्त ने शेयर की थ्रोबैक फोटोज, भावुक होकर कही यह बात

PREV

Recommended Stories

कितनी है Dhurandhar के इन 7 स्टार्स की उम्र, कौन सबसे बड़ा और कौन छोटा, जानें
पलाश और स्मृति मंधाना की क्यों टली शादी, Palak Muchhal ने तोड़ी चुप्पी