
एंटरटेनमेंट डेस्क. Sunil Dutt Birth Anniversary: संजय दत्त के दिवंगत पिता सुनील दत्त की आज 95वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर संजय ने कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर कर उन्हें याद किया है। इसके साथ ही संजय ने एक दिल छू लेने वाला पोस्ट भी किया है। इन फोटोज में संजय दत्त और उनकी बहन प्रिया दत्त अपने पिता सुनील दत्त के साथ खेलते हुए नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में यंग सुनील दत्त मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।
संजय दत्त ने लिखा इमोशनल पोस्ट
संजय दत्त ने इन फोटोज को शेयर कर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे पापा, मैं आपको बहुत मिस करता हूं और आपसे प्यार करता हूं, आपने मुझे जो कुछ भी सिखाया है, उन वैल्यूज का मैंने पालन किया है और करूंगा, और सबसे बढ़कर एक विनम्र और अच्छा इंसान बनना जो जरूरतमंदों की मदद करता है, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं पापा।' अब संजय के इस पोस्ट को देखने के बाद लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक फैन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो दत्त साहब, हम आपको बहुत याद करते हैं। गॉड ब्लेस यू।' वहीं कुछ लोग संजय दत्त को मजबूत रहने की सलाह दे रहे हैं।
'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में एक साथ नजर आए थे सुनील दत्त
आपको बता दें सुनील दत्त ने 1981 में अपने बेटे की पहली एक्शन फिल्म, रॉकी का निर्देशन किया था। इसके बाद वो संजय दत्त की फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में एक साथ दिखाई दिए थे। यह फिल्म सुनील दत्त की आखिरी ऑन-स्क्रीन फिल्म थी। संजय अपनी मां और पिता के बेहद करीब थे। आज भी संजय ने अपनी मां नरगिस और पिता सुनील की चीजें घर में संभाल कर रखी हैं।
और पढ़ें..
क्या सलमान खान की Bajrangi Bhaijaan का आ रहा सीक्वल, इस शख्स ने दी BIG Update
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।