Govinda की महाडिजास्टर फिल्म, जिसे मिली 0 रेटिंग, बॉक्स ऑफिस पर 99 लाख पर सिमटी!
गोविंदा भले ही बड़े पर्दे पर वापसी को तरस रहे हैं। लेकिन आज भी उनकी पहचान हीरो नं. 1 के तौर पर है। हालांकि, उन्होंने करियर में ऐसी फ़िल्में भी दी हैं, जिन्हें फिल्म क्रिटिक्स ने शून्य रेटिंग तक दी है। ऐसी ही एक फिल्म के बारे में हम आपको बता रहे हैं।

गोविंदा की महाडिजास्टर फिल्म
2017 में बतौर लीड हीरो संभवतः गोविंदा के करियर की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म रिलीज हुई थी। खास बात यह है कि इस फिल्म से लीड हीरो के तौर पर गोविंदा ने लगभग 4 साल बाद वापसी की थी। इससे पहले उन्हें 2013 में आई 'दीवाना मैं दीवाना' में बतौर लीड एक्टर देखा गया था।
गोविंदा की इस फिल्म को मिली थी जीरो (0) रेटिंग
हम गोविंदा की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसे इतना फीका रिस्पॉन्स मिला कि फिल्म क्रिटिक्स ने इसे 5 में से आधा और एक स्टार दिया था। इतना ही नहीं कई क्रिटिक्स ने तो इस फिल्म को 0 रेटिंग तक दी थी।
यह भी पढ़ें : Govinda Bad Habits: गोविंदा की वो बुरी आदतें, जिनके चलते डायरेक्टर ने रखी थी बड़ी शर्त!
आखिर कौन सी है गोविंदा की वो महाडिजास्टर फिल्म?
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल है 'आ गया हीरो', जो 17 मार्च 2017 को रिलीज हुई थी। इस एक्शन कॉमेडी फिल्म का डायरेक्शन दीपांकर सेनापति ने किया था। फिल्म के प्रोड्यूसर खुद गोविंदा थे।
'आ गया हीरो' की स्टार कास्ट
'आ गया हीरो' में गोविंदा लीड रोल में थे। उनके अलावा इस फिल्म में ऋचा शर्मा, आशुतोष राणा, मुरली शर्मा, मकरंद देशपांडे, हरीश कुमार, चंद्रचूड़ सिंह जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे। पूनम पांडे ने इस फिल्म में आइटम नंबर किया था।
यह भी पढ़ें : Govinda के पास नहीं बचा पैसा? मैनेजर ने खोले हीरो नं. 1 के कई राज, अफेयर का सच भी बताया
'आ गया हीरो' का बजट और कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो 'आ गया हीरो' का निर्माण लगभग 8.5 करोड़ रुपए में हुआ था। इस फिल्म ने भारत में सिर्फ 99.75 लाख रुपए कमाए थे। जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह ग्रॉस 1.39 करोड़ रुपए पर सिमट गई थी।
किसी OTT प्लेटफॉर्म ने नहीं खरीदी 'आ गया हीरो'
'आ गया हीरो' का हाल इतना बुरा रहा कि यह फिल्म ना तो DVD पर उपलब्ध है और ना ही किसी सैटेलाइट टीवी चैनल पर। और तो और किसी OTT प्लेटफॉर्म ने भी इसे नहीं खरीदा। 2024 में गोविंदा ने 'फ़िल्मी लट्टू' नाम से अपना OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च किया और इस फिल्म को वहां रिलीज किया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।