अस्पताल से लौटते ही शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी-दामाद के लिए कही बड़ी बात, जानिए क्या बोले?

Published : Jul 02, 2024, 07:39 PM IST
Shatrughan Sinha

सार

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी के बाद से शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती थे। वहां से डिस्चार्ज होते ही उन्होंने सबसे पहले उन लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने उनकी बेटी की शादी में बधाई, आशीर्वाद और शुभकामनाएं भेजी हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. सोनाक्षी सिन्हा और उनके बॉयफ्रेंड ज़हीर इकबाल ने 23 जून को शादी की। यह शादी तभी से लगातार चर्चा में बनी हुई है। एक ओर जहां सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा इस शादी से गायब रहे तो वहीं उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा पूरी तरह उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। शादी के एक हफ्ते बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं और सोनाक्षी और ज़हीर को एक-दूजे के लिए बने हुए बताया है। शत्रुघ्न ने अपनी पोस्ट में सिन्हा परिवार को हैशटैग करते हुए अपनी फैमिली की एकजुटता का संकेत भी दिया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने आशीर्वाद और बधाई देने वालों का शुक्रिया अदा किया

शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को X पर सोनाक्षी और ज़हीर की शादी के लिए प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाएं देने वालों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, "सभी लोगों का उनके आशीर्वाद, प्यार और गर्मजोशी से भरे बधाई संदेशों के लिए शुक्रिया। लेकिन सबसे ज्यादा छूने वाली बात यह है कि मुझे विद्वान, इंटलेक्चुअल और उत्कृष्ट रूप से महान अरुण शौरी (बड़े भाई), स्टैट्समैन यशवंत सिन्हा और बेशक सबसे डिजर्विंग, मैग्सेसे अवॉर्ड विजेता रवीश कुमार की ओर से मेड फॉर ईच अदर कपल सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल के लिए गर्मजोशी और प्यार से भरी शुभकामनाएं मिलीं।"

 

 

हाल ही में अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा को हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिली है। सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी के दो दिन बाद ही 26 जून को उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि घर में फिसलने की वजह से उनकी पसलियों में अंदरूनी चोट आई थी, जिसके चलते डॉक्टर्स ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी थी। शत्रुघ्न 5 दिन अस्पताल में भर्ती रहे और 1 जुलाई को उन्हें वहां से डिस्चार्ज कर दिया गया।

और पढ़ें…

जुलाई में आ रहीं साउथ की 11 धांसू फ़िल्में, 4 तो एक ही दिन होंगी रिलीज

इन 6 स्टार्स ने दी सबसे ज्यादा 500 करोड़ी फ़िल्में, 2 के नाम तो 4-4 मूवी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Abhishek Bachchan Upcoming Movies: अभिषेक बच्चन की 5 अपकमिंग फ़िल्में, BO पर आएगा भूचाल!
Dhurandhar 2 Netflix को क्यों नहीं मिली? JIo hotstar संग कितने करोड़ में हुई डील?