शहनाज गिल को बार-बार प्यार में मिला धोखा, बोलीं- '2-3 के संग होगा अफेयर फिर तो...'

शेहनाज गिल ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें प्यार में कई बार धोखे मिल चुके हैं। अब उनके इस बयान को सुनने के बाद हर कोई शॉक रह गया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस शेहनाज गिल ने हाल ही में अपने पास्ट रिलेशनशिप पर दर्द बयां किया है। दरअसल एक इंटरव्यू में शहनाज से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी प्यार में धोखा मिला है। इस पर शेहनाज ने खुलासा करते हुए कहा उन्होंने कभी भी किसी को प्यार में धोखा नहीं दिया है, लेकिन उन्हें कई बार धोखा मिला है।

शहनाज को लोगों ने दिया है धोखा

Latest Videos

शहनाज ने कहा, 'मैंने आज तक किसी को भी धोखा नहीं दिया है, लेकिन सबने मुझे दिया है। जो भी गया है, मुझे छोड़कर गया है, क्योंकि जब आपको इंसान का पता चल जाता है कि उसका दो या तीन जगह चल रहा है तो इंसान खुद ही पीछे हट जाता है। वरना मैंने आज तक किसी को कभी धोखा नहीं दिया।' शहनाज ने आगे कहा अब वो बहुत मजबूत हो गई हैं। शहनाज कहती हैं, 'धोखा देके चले जाओ, आओ और जाओ, दफा हो जाओ, भाड़ में जाओ।'

आपको बता दें 'बिग बॉस' में हिमांशी खुराना ने खुलासा किया था कि उनका मेकअप आर्टिस्ट शहनाज गिल को जानता था। एक दिन हिमांशी के पास उस मेकअप आर्टिस्ट का कॉल आया और उसने कहा कि मैडम ये सड़क पर खड़ी रो रही है मैं क्या करूं। उसके बाद हिमांशी ने शहनाज को अपने घर पर बुला लिया। फिर शहनाज ने उन्हें बताया कि उनके बॉयफ्रेंड ने ब्रेकअप के बाद उन्हें सड़क पर छोड़ दिया। यह सब देखकर वो वहीं खड़ी होकर रोती रहीं।

सिद्धार्थ शुक्ला को डेट कर रही थीं शहनाज गिल

शहनाज गिल 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को डेट कर रही थीं। कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे से शादी भी करने वाले थे, लेकिन ऐसा होने से पहले ही सिद्धार्थ का निधन हो गया था। सिद्धार्थ ने शहनाज की गोद में अपनी आखिरी सांस ली थी। सिद्धार्थ का 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इस घटना से शहनाज बुरी तरह टूट गई थीं, लेकिन अब शहनाज रिलेशनशिप से दूर सिर्फ काम पर ध्यान दे रही हैं।

और पढ़ें..

शाहरुख खान को पड़ा था थप्पड़, बॉलीवुड मूवी की शूटिंग के दौरान महिला ने उठाया था हाथ

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Delhi Assembly: 'मैंने आपका नाम लिया तो कसम टूट जाएगी',प्रवेश वर्मा की चुभती बातों पर भड़कीं Atishi
'मुस्लिम बोर्ड में हिंदुओं का क्या काम, ये लुटेरा वक्फ कानून है'। Asaduddin Owaisi
17 साल में 13 सरकार...जानें नेपाल में क्यों हो रहा भयंकर बवाल?। Abhishek Khare
Indian Idol set पर क्या गजब की खूबसूरत लगीं Shilpa Shetty
Myanmar Earthquake में 10 हजार लोगों की मौत! मदद के लिए भारत ने लॉन्च किया ऑपरेशन 'ब्रह्मा'