
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। दरअसल हाल ही में श्रद्धा को एक थिएटर के बाहर स्पॉट किया गया था। इस दौरान उनके साथ कोई ऐसा दिखा, जिसे देखने के बाद लोग कयास लगाने लगे कि श्रद्धा को एक बार फिर से प्यार हो गया है।
श्रद्धा कपूर की लाइफ में हुई स्पेशल शख्स की एंट्री
अब श्रद्धा कपूर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो थिएटर के बाहर निकलकर पैपराजी को पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान वो काफी सिंपल लुक में नजर आ रही थीं। उन्होंने खुले बालों और बिना मेकअप के पिंक और ग्रे प्रिंटेड सलवार सूट कैरी किया था।
खास बात तो यह थी कि वो अकेले नहीं बल्कि अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के राइटर राहुल मोदी के साथ मूवी देखने पहुंची थीं। अब दोनों को यूं साथ देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि श्रद्धा की जिंदगी में एक बार फिर स्पेशल इंसान के साथ प्यार की एंट्री हुई है। फिल्म देखने के बाद दोनों अलग-अलग थिएटर के बाहर निकले और अपनी-अपनी कार में बैठकर चले गए। वहीं एक्ट्रेस ने भी अब तक इस बारे में चुप्पी नहीं तोड़ी है।
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर चुकी हैं श्रद्धा कपूर
इसके बाद कुछ ही देर में श्रद्धा और राहुल की फोटोज वायरल होने लगीं और दोनों की रिलेशनशिप की अफवाह उड़ने लगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा इससे पहले सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही थीं। दोनों का अफेयर 4 सालों तक चला, लेकिन 2022 में उनका कथित तौर पर ब्रेकअप हो गया। आपको बता दें श्रद्धा कपूर जल्द ही दिनेश विजान की फिल्म 'स्त्री 2' में राजकुमार राव नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट भी हिट साबित हुआ था।
और पढ़ें..
'मेरी चप्पल बहुत पहले निकल जाती...' पैपराजी की इस हरकत पर भड़कीं काजोल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।