काजोल का एक इंटरव्यू काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी को खरी खोटी सुना रही हैं। साथ ही काजोल का कहना है कि अब उनकी बेटी निसा पैप्स को अच्छे से हैंडल करना सीख गई हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) की बेटी निसा देवगन (Nysa Devgan) सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं और पैपराजी की फेवरेट भी हैं। निसा आए दिन मीडिया में छाई रहती हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने अपनी बेटी निसा के बारे में बात करते हुए कहा कि अब वो मीडिया को बहुत अच्छे से हैंडल कर लेती हैं। साथ ही काजोल ने कहा कि अगर वो निसा की जगह होती तो वो बहुत पहले उन्हें मारने के लिए चप्पल निकाल चुकी होतीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहली बार पैपराजी को देख बुरी तरह डर गई थीं निसा

काजोल ने कहा, 'मैं उसे यह नहीं सिखा सकती की पैपराजी से कैसे डील करो। वो उसने एक्सपीरियंस के साथ ही सीखा है। निसा ने जब पहली बार पैपराजी को फेस किया था, तब उसकी उम्र मात्र 2 साल थी। हम जयपुर में थे और अचानक से हमें 20 से 25 फोटोग्राफर्स ने घेर लिया था। इस चीज से वो काफी डर गई थी और फूट-फूटकर रोने लगी थी। यह सब देखने के बाद मैंने उसे गोद में लिया और सीधे कार में जाकर बैठ गई थी। फिर बाद में मैंने उसे समझाया कि पैपराजी हमें नुकसान पहुंचाने नहीं आए थे। यह उनका काम है।

काजोल ने पैपराजी को सुनाई खरी खोटी

काजोल ने आगे कहा, 'अब वो इन सारी चीजों को सीख गई है और इसे बेहतर तरीके से हैंडल कर रही है। वो इसे मुझसे कहीं बेहतर डिग्निटी के साथ हैंडल कर रही है। अगर मैं उसकी जगह होती, तो मेरा चप्पल बहुत पहले निकल चुका होता।'

निसा की है काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग

काजोल ने 1999 में एक्टर अजय देवगन से शादी की थी। कपल के दो बच्चे हैं, बेटी निसा जो 2003 में पैदा हुई और बेटा युग जो 2010 में पैदा हुआ। निसा की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि वो समय-समय पर सोशल मीडिया ट्रोल्स का भी सामना करती हैं। सिंगापुर के ग्लियोन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन से अपना स्कूल पूरा करने के बाद इस समय निसा स्विट्जरलैंड में अपने आगे की पढ़ाई कर रही हूं। हालांकि अब तक यह साफ नहीं है कि निसा भविष्य में इंडस्ट्री में शामिल होना चाहती हैं या नहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं।

और पढ़ें..

6 साल से एक हिट को तरस रहे आमिर खान को राहत की उम्मीद, इस बड़े डायरेक्टर के साथ कर रहे अगली फिल्म!