PHOTOS: श्वेता तिवारी की 22 साल की बेटी ने मोनोकिनी में दिखाईं अदाएं, एक बोला- इसे कमजोरी कहते हैं

Published : Feb 03, 2023, 09:10 PM ISTUpdated : Feb 03, 2023, 09:11 PM IST

श्वेता तिवारी की बेटी पलक खूबसूरती के मामले में मां को टक्कर देती हैं। पलक ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वो ब्राउन कलर की मोनोकिनी पहने बीच किनारे पोज दे रही हैं। पलक की तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। 

PREV
18

पलक तिवारी की बोल्ड तस्वीरें देख लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- इसे कमजोरी कहते हैं, कुछ खाया करो। 

28

वहीं, कुछ लोग पलक की खूबसूरती की तारीफ भी कर रहे हैं। ज्यादातर लोग पलक की हॉट फोटो पर फायर और हार्ट इमोजी बनाकर अपनी भावनाएं शेयर कर रहे हैं। कोई उनके लुक को गॉर्जियस तो कोई स्टनिंग बता रहा है।

38

बता दें कि पलक तिवारी जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वो विवेक ओबेरॉय के साथ फिल्म रोजी : द सैफरन चैप्टर में नजर आएंगी। यह एक हॉरर और सस्पेंस थ्रिलर मूवी है। इससे पहले ऐसी चर्चा थी कि पलक तिवारी फिल्म 'Quickie' से डेब्यू कर सकती हैं। 

48

वैसे पलक तिवारी फिल्मों से पहले म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने हार्डी संधू के गाने 'बिजली' से डेब्यू किया है। इसके अलावा वो सलमान खान स्टारर 'अंतिम : द फाइनल ट्रुथ' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुकी हैं। 

58

बता दें कि पलक की मां श्वेता तिवारी महज 21 साल की उम्र में मां बन गई थीं। पलक का जन्म साल 2000 में हुआ था। पलक, श्वेता के पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं। 2007 में श्वेता ने राजा के साथ अपने 9 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर लिया था। 

68

श्वेता तिवारी ने 2007 में अपने पहले पति राजा चौधरी से तलाक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने 13 जुलाई, 2013 को एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी। कहा जाता है कि अपनी मां को दूसरी शादी के लिए बेटी पलक ने ही राजी किया था। 

78

कई बार पलक तिवारी की तुलना उनकी मां श्वेता से होती है। पलक ने एक इंटरव्यू में इस पर बात करते हुए कहा था- मैं जानती हूं कि लोग हमेशा मेरी तुलना मां से करते हैं। मैं इस बात से खुश हूं कि मेरे मां मुझसे कई गुना सुंदर हैं। मैं बस अपना बेहतर देना चाहती हूं। 

88

पलक तिवारी के इंस्टाग्राम पर 32 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं वो सिर्फ 172 लोगों को फॉलो कर रही हैं। पलक जिनको फॉलो करती हैं उनमें शाहरुख खान, सलमान खान, एकता कपूर, केंडल जेनर और श्वेता तिवारी जैसे सेलेब्रिटी शामिल हैं। 

ये भी देखें : 

PHOTOS:शक्ल सूरत ही नहीं कदकाठी में भी हूबहू कियारा आडवाणी दिखती है ये लड़की, जानें क्यों वायरल हो रही तस्वीरें

Read more Photos on

Recommended Stories