सिद्धार्थ मल्होत्रा की वो 7 फ्लॉप फिल्में, जो बजट का आधा भी नहीं कर पाई थीं वसूल

Published : Aug 27, 2025, 07:30 AM IST

Sidharth Malhotra Flop Films: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'परम सुंदरी' 29 अगस्त को रिलीज होने वाली है। सिद्धार्थ की पिछली फिल्में फ्लॉप हुई हैं। यह बजट का आधा भी वसूल नहीं कर पाईं। ऐसे में आइए देखते हैं सिद्धार्थ की इन फ्लॉप फिल्मों की पूरी लिस्ट.. 

PREV
17
योद्धा

साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'योद्धा' 55 करोड़ के बजट में बनी थी। यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 32.45 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्‍होत्रा के साथ-साथ दिशा पटानी, राशि खन्ना, रोनित रॉय, तनुज वीरानी लीड रोल में थे।

27
ब्रदर्स

साल 2015 में रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'ब्रदर्स' 110 करोड़ के बजट में बनी थी। हालांकि, इसने बॉक्स ऑफिस पर महज 82.47 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ-साथ अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज भी अहम रोल में नजर आए थे।

37
बार-बार देखो

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'बार-बार देखो' में सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में नजर आए थे। यह फिल्म 53 करोड़ के बजट में बनी थी। वहीं इसने 31.24 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ-साथ कैटरीना कैफ भी लीड रोल में नजर आई थीं।

47
अ जेंटलमैन

फिल्म 'अ जेंटलमैन' 2017 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 60 करोड़ के बजट में बनी थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुई थी। इसने महज 20.59 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडीज लीड कैरेक्टर्स में नजर आई थीं।

57
अय्यारी

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'अय्यारी' 65 करोड़ के बजट में बनी थी। वहीं इसने महज 18.22 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेयी, रकुल प्रीत सिंह, पूजा चोपड़ा, आदिल हुसैन, कुमुद मिश्रा, नसीरुद्दीन शाह, और अनुपम खेर अहम रोल में नजर आए थे।

67
जबरिया जोड़ी

साल 2019 में आई फिल्म 'जबरिया जोड़ी' को बनाने में मेकर्स के कुल 29 से 30 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। वहीं इसने 16.33 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आए थे।

77
थैंक गॉड

फिल्म 'थैंक गॉड' साल 2022 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 63 करोड़ के बजट में बनी थी। वहीं इसने 34.89 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में नजर आए थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories