Param Sundari की आ गई OTT फाइनल रिलीज डेट, देख सकते हैं इस प्लेटफॉर्म पर

Published : Oct 06, 2025, 04:37 PM IST
sidharth malhotra janhvi kapoor param sundari ott release date

सार

सिद्धार्थ मल्होत्रा-जाह्नवी कपूर की परम सुंदरी अगस्त में रिलीज हुई थी। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं किया, फिर भी दर्शकों ने इसे पसंद किया। अब खबर आ रही है कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। जानते हैं मूवी कहां स्ट्रीम होगी। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जाह्नवी कपूर पहली बार फिल्म परम सुंदरी में साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आए। कई बार इसकी रिलीज डेट टालने के बाद इसे 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। मूवी में दोनों जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म नार्थ-साउथ इंडियन लव स्टोरी पर बेस्ड थी। डायरेक्टर तुषार जलोटा की इस मूवी को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने की तैयारी मेकर्स ने कर ली है।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी परम सुंदरी

डायरेक्टर तुषार जलोटा और मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजन द्वारा निर्मित फिल्म परम सुंदरी को ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। ये मूवी 24 अक्टूबर से देखी जा सकती है। बात फिल्म की कहानी की करें तो ये कहानी दिल्ली के एक नॉर्थ इंडियन लड़के परम की है, जो एक एआई ऐप के जरिए अपने जीवनसाथी की तलाश करता है, जो उसे केरल की एक साउथ इंडियन लड़की सुंदरी से मिलवाती है। इसके बाद दोनों मिलते हैं और लव स्टोरी शुरू होती है। हालांकि, इनकी लव स्टोरी आसान नहीं होती है। दोनों को कई अजीबोगरीब स्थितियों से गुजरना पड़ता है। दोनों के साथ कुछ घटनाएं भी घटती हैं और आखिर में दोनों मिल जाते हैं। फिल्म में कॉमेडी का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है। बता दें कि मूवी में सिद्धार्थ-जाह्नवी के साथ संजय कपूर, सिद्धार्थ शंकर, मनजोत सिंह, रेन्जी पणिक्कर और इनायत वर्मा भी लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़ें... विनोद खन्ना की वो 8 धमाकेदार फिल्में जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता, इन OTT पर लें मजा

फिल्म परम सुंदरी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

29 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म परम सुंदरी ने पहले दिन 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसकी कमाई 9.25 करोड़ रही। तीसरा दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने पहले वीकेंड 39.75 करोड़ कमाए थे। दूसरे वीकेंड इसका कलेक्शन 9 करोड़ रहा। तीसरे और चौथे वीकेंड इसने 2.3 करोड़ और 2 लाख का कलेक्शन किया था। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 51.28 करोड़ का कारोबार किया है। देश में इसका ग्रास कलेक्शन 61.26 करोड़ रहा। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 84.26 करोड़ का बिजनेस किया। ओवरसीस में मूवी की कमाई 23 करोड़ रही। फिल्म का बजट 60 करोड़ था।

ये भी पढ़ें... OTT पर इस हफ्ते आ रहीं ये 11 फ़िल्में-वेब सीरीज, किसे, कब और कहां देखें?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर