Rishabh Tandon Death: नहीं रहे 'फकीर' नाम से फेमस सिंगर ऋषभ टंडन, हार्ट अटैक से मौत

Published : Oct 22, 2025, 10:21 AM ISTUpdated : Oct 22, 2025, 10:46 AM IST
singer actor rishabh tandon passed away

सार

फेमस सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन का निधन हो गया है। ऋषभ के करीबी दोस्त ने उनके निधन की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। ऋषभ के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 

फिल्म इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर सामने आ रही है। हाल ही में एक्टर-कॉमेडियन असरानी की निधन हुआ था। अब खबर है कि मशहूर सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन का निधन हो गया है। ऋषभ के करीबी दोस्त ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ऋषभ को अचानक निधन दिल का दौरा और उनकी मौत हो गई। उनका निधन देर रात दिल्ली में हुआ। उनके निधन की खबर से फैंस शॉक्ड में हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि ऋषभ म्यूजिक इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम था। वो सिंगर ही नहीं बल्कि म्यूजिक कंपोजर और एक्टर भी थे।

ऋषभ टंडन के बारे में

ऋषभ टंडन म्यूजिक इंडस्ट्री में फकीर नाम से फेमस थे। वे गायन के साथ-साथ अदायगी और कम्पोजिंग की भी शौक रखते थे। उनका गाना 'इश्क फकीराना' काफी हिट हुआ था, जिसने उन्हें 'फकीर' फेम दिलाया। ऋषभ ने निधन से हफ्तेभर पहले ही पत्नी ओलेस्या के साथ अपना बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया था। सोशल मीडिया पर उनकी आखिरी पोस्ट उनके बर्थडे की ही है। इस पोस्ट को ऋषभ की पत्नी ने शेयर किया था, जिसे ऋषभ ने अपने इंस्टाग्राम पर री-पोस्ट किया था। इसमें ऋषभ पत्नी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि वे इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते थे। उनके करीब 4 लाख 49 हजार फॉलोअर्स थे। फैन्स अपने चहेते सिंगर को याद कर लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे मुंबई से दिल्ली अपने परिवारवालों से मिलने गए थे और वहीं उन्हें दिल का दौरा पड़ गया था। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उनकी जान नहाीं बचा पाए। 

ये भी पढ़ें... इतने घंटे बाद फैमिली ने दी असरानी की मौत की खबर, कही दिल छू लेने वाली बात

जानवरों से काफी प्यार था ऋषभ टंडन को

ऋषभ टंडन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्हें जानवरों से काफी प्यार था। वे मुंबई में अपनी पत्नी और कई पालतू जानवरों के साथ रहते थे। बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में टी-सीरीज के एल्बम फिर से वहीं से की थी। इसके अलावा उनके रश्ना: द रे ऑफ लाइट, फकीर- लिविंग लिमिटलेस (2017) और ऋषभ टंडन: इश्क फ़कीराना (2025) एल्बम और गाने रिलीज हो चुके हैं। खबरों की मानें तो अपने पहले एल्बम के रिलीज होने के बाद उन्होंने अपने परिवार की देखभाल और पिता के बिजनेस को संभालने के लिए एक दशक का ब्रेक लिया था। 2020 में उन्होंने एक कलाकार के रूप में अपनी असली पहचान को फिर से खोजा और संगीत की दुनिया में लौट आए।

ये भी पढ़ें...कौन थे एक्टर असरानी और क्या है उनके गुपचुप तरीके से किए अंतिम संस्कार की वजह?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Lohri 2026: वो 6 फिल्में जिसमें दिखी लोहड़ी की रौनक, एक में धर्मेंद्र संग दिखे सनी-बॉबी
Dharmendra-Hema Malini की शादी के वक्त कितने साल के थे सनी देओल और उनके 3 भाई-बहन?