सिंगर गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ का निधन, यहां किया जाएगा अंतिम संस्कार

Published : Jun 10, 2025, 06:29 AM ISTUpdated : Jun 10, 2025, 06:49 AM IST
singer gurdas maan brother gurpanth maan passes away

सार

Gurdas Maan Brother Passed Away: फेमस पंजाबी सिंगर गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ दास का निधन हो गया है। वे 68 साल के थे। पिछले दो महीने से पैरालाइज होने के कारण उनका इलाज चल रहा था।

Gurdas Maan Brother Passed Away: मनोरंजन जगत से एक बार फिर बुरी खबर सुनने का मिल रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो पॉपुलर पंजाबी सिंगर गुरदास मान (Gurdas Maan) के छोटे भाई गुरपंथ मान (Gurpanth Maan) का निधन हो गया है। वे 68 साल के थे। बताया जा रहा है कि गुरपंथ पिछले 2 महीने से पैरालाइज थे और उनके मोहाली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन बचा नहीं पाए। उनके निधन ने सभी शोक में है। पंजाब के गिद्दड़बाहा के रहने वाले गुरपंथ मान किसान और कमीशन एजेंट के तौर पर काम करते थे। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो मंगलवार को चंडीगढ़ में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अचानक बिगड़ी थी गुरपंथ मान की तबीयत

गुरपंथ मान के चचेरे भाई एडवोकेट गुरमीत मान का कहना है कि गुरपंथ में सुधार के संकेत दिख रहे थे और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी। हालांकि, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी हैं, जो विदेश में रहते हैं। उनका अंतिम संस्कार 10 जून को चंडीगढ़ में होगा। गुरपंथ, गुरदास मान और उनकी बहन के बीच मझले भाई थे। गुरदास मान ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और हाल के हफ्तों में सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं है। अपनी आखिरी पोस्ट में उन्होंने पहलगाम में हुई घटना पर दुख जताया।

गुरदास मान के बारे में

गुरदास मान का पंजाबी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में एक जाना माना नाम है। उन्होंने 1980 में हिट ट्रैक दिल दा मामला है.. जमकर पॉपुलैरिटी हासिल की थी। पिछले कई सालों से वे अपने गानें और संगीत की वजह से फेमस हैं। दुनियाभर में उनके गाए गानों को पसंद किया जाता है। उनके पंजाबी एल्बम अपना पंजाब, बूट पॉलिशन और हीर सहित ने फैन्स के दिलों में जगह बनाई है। म्यूजिक के अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। मान ने वारिस, शहीद-ए-मोहब्बत बूटा सिंह और देस होया परदेस जैसी फिल्में दी है। उन्होंने अपनी अदायगी से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

रणबीर कपूर के लुक पर क्या बोले रामायण के 'राम', बताया-भगवान के किरदार के लिए सबसे जरूरी क्या?
Dhurandhar 2 Teaser : रणवीर सिंह की फिल्म का धांसू मूवी का टीज़र, देखें अपडेट