केके की पहली डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए शान, शेयर किए दिवंगत सिंगर से जुड़े अनसुने किस्से

Published : May 31, 2023, 04:22 PM IST
kk

सार

सिंगर शान ने केके की पहली पुण्यतिथि में उन्हें याद किया। इसके साथ ही उन्होंने सिंगर से जुड़ी कुछ खास बातें भी शेयर कीं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. पॉपुलर सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके के निधन को आज (31 मई) एक साल हो गए हैं। उनकी पहली पुण्यतिथि पर उनके खास दोस्त शान ने उन्हें याद किया और बताया कि जब केके के निधन के बारे में उन्हें पता चला तो वो इसे मजाक समझ बैठे थे।

शान ने बताई केके की आदतें

शान कहते हैं, 'केके और मैं परिवार की तरह थे। इसलिए जब मैंने पिछले साल उनके निधन की खबर सुनी तो मुझे विश्वास नहीं हुआ। मैंने सोचा कि ये एक मजाक था, लेकिन जब मुझे पता चला कि यह सच है, तो मैं अंदर से टूट गया। वो बहुत डिसिप्लिन थे। वो धूम्रपान या शराब नहीं पीते थे और लाइफ को बहुत बैलेंस तरीके से जीते थे। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उन्हें दिल का दौरा पड़े सकता था। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्हें हमें छोड़े हुए एक साल हो गया है।'

शान और केके ने गाए कई बेहतरीन गाने

शान आगे कहते हैं, 'हमने एक साथ कई गाने रिकॉर्ड किए थे। वो समय पर पहुंच जाते थे और गाने की रिकॉर्डिंग या स्टेज शो के लिए उनकी तैयारी हमेशा सही रहती थी। हमने साथ में कई बेहतरीन गाने गाए हैं, जिनमें से कई गाने यादगार हो गए हैं।'

केके को नहीं पसंद था सोशल मीडिया

शान ने खुलासा करते हुए बताया कि केके को अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद था। इस बारे में बात करते हुए वो कहते हैं, 'केके सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते थे। वो व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर नहीं थे। वे छुट्टियां मनाते समय फोन कॉल भी नहीं उठाते थे। वो पार्टियों में शामिल नहीं होते थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि पार्टियों में कोई गंभीर बातचीत नहीं होती। वो लोगों से आमने-सामने मिलना और बातें करना पसंद करते थे।'

केके के निधन के बाद शान ने कराया था हेल्थ चेकअप

शान ने कहा कि केके के यूं चले जाने से सबको सदमा लगा और उनकी फैमिली ने उनका तुरंत हेल्थ चेकअप करवाया। शान ने आगे कहा, 'मेरे परिवार ने जोर देकर कहा कि मैं तुरंत जाकर एमआरआई करवाऊं। शुक्र है कि यह सब ठीक निकला, लेकिन उनकी मृत्यु ने मुझे एहसास कराया कि लाइफ बहुत अनप्रिडिक्टबल है। इसलिए वर्तमान में जीना बहुत जरूरी होता है।'

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Teaser Review: 1.12 मिनट के वीडियो में दिखे 4 बड़े चेहरे, कहानी से भी उठ गया पर्दा
Dhurandhar 2 Teaser Reaction: टीजर देख टूटा फैन्स का दिल, बोले-चूना लगा दिया