Sobhita Dhulipala की 6 हिट मूवी, खूंखार विलेन के साथ किया था डेब्यू

Published : May 31, 2025, 07:00 AM IST

शोभिता धुलिपाला आज यानि 31 मई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम आपको उनकी बेस्ट फिल्मों के बारें में बता रहे हैं। जिन्होंने अच्छी खासी कमाई की है। आइए, एक नज़र डालते हैं उनकी 6 बेहतरीन फिल्मों पर, 'रमन राघव 2.0' से लेकर 'पोन्नियिन सेलवन' तक।

PREV
17

एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला 31 मई को अपना 33 वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। यहां हम उनकी 6 हिट फिल्मों की जानकारी आपको दे रहे हैं।

27

शोभिता धूलिपाला फ़ेमिना मिस इंडिया 2013 रनर अप रहीं थीं। इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स 2013 में भारत का प्रतनिधित्व किया था।

37

धूलिपाला ने एक्टिंग की शुरुआत रमन राघव 2.0 (2016) से की थी। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बेहद खौफनाक सीरियल किलर की भूमिका निभाई थी। 3.5 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने करीब 7 करोड़ रुपये कमाए थे। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

47

गुडाचारी ( Goodachari)

शोभिता धुलिपाला ने साल 2018 में मूवी गुडाचारी से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा। इसमें प्रकाश राज और जगपति बाबू लीड रोल में थे। 6 करोड़ में बनी मूवी ने करीब 25 करोड़ रुपये कमाए थे। इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

57

कुरूप ( Kurup)

दुलकर सलमान और शोभिता की फिल्म कुरुप बेहद चर्चा में रही थी। 35 करोड़ में बनी फिल्म ने तकरीबन 81 करोड़ रु जुटाए थे। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

67

मेजर ( Major)

2022 में रिलीज हुई मेजर तो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 32 करोड़ में बनी फिल्म ने 64 से 66 करोड़ की कमाई की थी। इसमें भैरा’ से ‘उधिरन’ तक कई खूंखार विलेन थे। ये मूवी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

77

पोन्नियिन सेलवन: I  AND II (Ponniyin Selvan: I-II)

ऐश्वर्या राय बच्चन और सुपर स्टार विक्रम की पोन्नियिन सेलवन दो पार्ट में रिलीज हुई थी। दोनों मूवी ब्लॉक बस्टर साबित हुईं थीं। ये मूवी प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories