Mukul Dev की वो 8 फ़िल्में, जिनके लिए उन्हें हमेशा किया जाएगा याद

Published : May 24, 2025, 12:57 PM ISTUpdated : May 24, 2025, 12:58 PM IST

मशहूर एक्टर मुकुल देव नहीं रहे। बताया जा रहा है कि वे बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। हालांकि, ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वे अभी 54 साल के थे। नजर डालिए मुकुल देव की टॉप 8 मूवीज पर, जिनके लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे…

PREV
18

1.वजूद (1998)

IMDB रेटिंग : 7.0/10 स्टार

एन.चंद्रा निर्देशित इस फिल्म में मुकुल देव ने इंस्पेक्टर निखिल जोशी का रोल निभाया था। नाना पाटेकर और माधुरी दीक्षित की फिल्म में मुख्य भूमिका थी।

28

2.कोहराम (1999)

IMDB रेटिंग : 5.4/10 स्टार

अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर स्टारर इस फिल्म का निर्देशन मेहुल कुमार ने किया था। फिल्म में मुकुल देव को मोंटी नाम का किरदार निभाते देखा गया था।

38

3.एक खिलाड़ी एक हसीना (2005)

IMDB रेटिंग : 5.7/10 स्टार

मुकुल देव इस फिल्म में भाटिया नाम के किरदार में दिखे थे। सुपर्ण वर्मा के निर्देशन वाली इस फिल्म में फरदीन खान, कोएना मित्रा, रोनित रॉय और फ़िरोज़ खान जैसे कलाकार नज़र आए थे।

48

4.यमला पगला दीवाना (2011)

IMDB रेटिंग : 5.8/10 स्टार

समीर कार्णिक ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। धर्मेन्द्र, सनी देओल और बॉबी देओल की इसमें मुख्य भूमिका थी। मुकुल देव ने इस फिल्म में गुरमीत सिंह बरार उर्फ़ बिल्ला का रोल किया था।

58

5.सन ऑफ़ सरदार (2012)

IMDB रेटिंग : 4.3/10 स्टार

अश्विन धीर ने फिल्म का डायरेक्शन किया था। अजय देवगन, संजय दत्त का इसमें अहम् रोल था। मुकुल देव इस फिल्म में टोनी के रोल में नज़र आए थे।

68

6.आर...राजकुमार (2013)

IMDB रेटिंग : 5.3/10 स्टार

इस फिल्म में मुकुल देव ने कमल अली नाम का किरदार निभाया था। प्रभु देवा निर्देशित इस फिल्म के लीड एक्टर शाहिद कपूर थे और सोनू सूद की भी इसमें अहम् भूमिका थी।

78

7.जय हो (2014)

IMDB रेटिंग : 5.0/10 स्टार

सोहेल खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मुकुल देव ने श्रीकांत पाटिल नाम का रोल निभाया था। फिल्म में सलमान खान और डैनी डेन्जोंगपा की अहम् भूमिका थी।

88

8.अंत द एंड (2022)

IMDB रेटिंग : 6.3/10 स्टार

के.एस. मल्होत्रा फिल्म के डायरेक्टर थे। मुकुल देव ने फिल्म में लीड रोल निभाया था। उनके साथ दिव्या दत्ता और समीक्षा भटनागर जैसे कलाकार भी इसमें दिखाई दिए थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories