घर का नाम RAMAYAN , लव कुश की बहन, शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी को नहीं रामायण की जानकारी

Published : Jun 02, 2025, 12:57 PM ISTUpdated : Jun 02, 2025, 12:59 PM IST

सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। लेकिन क्या आपको KBC में उनका वो रामायण वाला किस्सा याद है जिसके लिए उन्हें खूब ट्रोल किया गया था?

PREV
18

बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonakshi Sinha 2 जून को 38 वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस को जहीर इकबाल से शादी करने के लिए तो निशान पर लिया ही जाता है। उनके सनातन धर्म को लेकर ज्ञान पर भी खूब ट्रोल किया जा चुका है। 

28

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने शौहर ज़हीर इकबाल के साथ जन्मदिन मनाएंगी। दोनों को अक्सर विदेशों में छुट्टियां मनाते देखा जाता है।

38

स्टार किड्स के जनरल नॉलेज और खसकर धर्म को लेकर जानकारी नहीं होने पर अक्सर लताड़ा  जाता है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा को तो इसको लेकर खूब ट्रोल किया गया था।

48

सितंबर 2019 में केबीसी 11 में सोनाक्षी सिन्हा बाड़मेर, राजस्थान की रूमादेवी की सहायता के लिए इस शो में पहुंची थी। दरअसल रूमा देवी ने कसीदाकारी में 20 हजार से ज्यादा महिलाओं को ट्रेंड किया था। उनकी इस उपलब्धि के लिए शो में खास तौर पर कर्मवीर सेक्शन के तहत आमंत्रित किया गया था।

58

अमिताभ बच्चन ने इस जोड़ी से एक सवाल किया था- 

रामायण के मुताबिक, हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे?

A) सुग्रीव  B) लक्ष्मण C) सीता D) राम

68

इस सवाल का जवाब रूमा देवी के पास नहीं था। उन्होंने सोनाक्षी से सलाह मांगी, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी के बास इसका जवाब नहीं था। आखिरकार उन्होंने लाइफ लाइन की मदद से सही उत्तर- लक्ष्मण बताया था।

78

इसका उत्तर मिलने के बाद मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन भी हक्का बक्का रह गए थे। उन्होंने इस दौरान दर्शकों को बताया था कि, सोनाक्षी के बड़े पिता जी का नाम राम, लक्ष्मण, भरत और उनके पिता का नाम शत्रुघ्न है। दोनों भाइयों के नाम लव कुश हैं। इनके घर का नाम रामायण है। देवी जी को ये नहीं पता की हनुमान संजीवनी बूटी किसके लिए लेकर आए थे।

88

इस शो के ब्रॉडकास्ट होने के बाद सोनाक्षी सिन्हा को इंटरनेट पर बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। उन्हें अपने धर्म के बारे में भी जानकारी जुटाने की सलाह दी गई थी। उनके खिलाफ उस समय खूब मीम्स भी बनाए गए थे। आज भी उन्हें जब-तब इसके लिए ट्रोल किया जाता है। 

Read more Photos on

Recommended Stories