महीनेभर पहले की अलग धर्म में शादी, अब सोनाक्षी सिन्हा ने इसे लेकर कही यह बात

Published : Jul 19, 2024, 10:53 PM IST
Sonakshi Sinha

सार

सोनाक्षी सिन्हा की मानें तो उनके और ज़हीर के बीच अलग-अलग धर्मे जैसे मुद्दों पर कभी बात नहीं होती। उन्होंने एक हालिया बातचीत में बताया है कि वे और ज़हीर दोनों ही दूसरे धर्म का सम्मान करते हैं। सोनाक्षी ने अपने पिता के रिएक्शन का खुलासा भी किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी को एक महीना होने जा रहा है। 23 जून को उन्होंने मुंबई में सिविल मैरिज की थी। अलग धर्म में शादी करने की वजह से सोनाक्षी को ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा था। अब एक बातचीत में सोनाक्षी और ज़हीर में एक-दूसरे के अलग धर्म होने को लेकर रिएक्शन दिया है। 37 साल की सोनाक्षी ने बातचीत में बताया है कि भले ही उनके और ज़हीर के धर्म अलग-अलग हैं, लेकिन अपनी कोर वैल्यूज साझा करने की वजह से वे दोनों मौलिक रूप से एक जैसे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने बताया-पैरेंट्स ने क्या सिखाया है?

सोनाक्षी सिन्हा ने टाइम्स एंटरटेनमेंट से बातचीत में कहा, "हमारे पैरेंट्स ने अच्छे इंसान बनना और भगवान में यकीन रखना सिखाया है, फिर चाहे आप उसे किसी भी नाम से जानते हों।" इस दौरान ज़हीर ने कहा कि उनके बीच अनगिनत असहमतियां हो सकती हैं, लेकिन उनमें से कोई भी धर्म के बारे में नहीं होगी।

अलग धर्म को लेकर कभी नहीं हुआ डिस्कशन: सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने इसी बातचीत में आगे कहा कि सात से उनका रिश्ता चल रहा है। लेकिन उनकी बातचीत का विषय अलग-अलग धर्म की पृष्ठभूमि कभी नहीं रही। बकौल सोनाक्षी, "हम दोनों दूसरे धर्म का सम्मान करते हैं। हमारे लिए यह कभी कोई मुद्दा या चर्चा का विषय नहीं रहा। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि अंतरधार्मिक शादी को लेकर कोई भी विवाद रहा हो, वह उनके रिश्ते से बाहर था। उनके मुताबिक़, उन्होंने इसे नज़रअंदाज करना सीख लिया। क्योंकि उनके या ज़हीर के लिए यह कोई मायने नहीं रखता है।

पिता को अपने रिश्ते के बारे में बताते वक्त नर्वस थीं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा की मानें तो ज़हीर के साथ अपनी शादी के प्लान के बारे में अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा को बताते वक्त वे नर्वस थीं। एक हालिया इंटरव्यू में सोंनाक्षी से जब पूछा गया कि उनके पिता शत्रुघ्न को जब ज़हीर के साथ उनके रिश्ते के बारे में पता चला तो उनका क्या रिएक्शन था? जवाब में सोनाक्षी ने बताया कि वे इसे लेकर घबराई हुई थीं, लेकिन उनके पिता शांत थे और सपोर्टिव थे।

और पढ़ें…

शादी के 2 माह बाद ही आपत्तिजनक हालत में मिला टॉप एक्टर, फिर क्या मच गया बवाल!

अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की ख़बरों के बीच क्या कह गए अमिताभ बच्चन?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Akshay की Bhooth Bangla की नई डेट, इस तारीख को रिलीज हो रही हॉरर कॉमेडी
4000 करोड़ की रामायण में Ba***ds of Bollywood एक्टर की एंट्री? Vikrant Massey थे पहली पसंद