एंटरटेनमेंट डेस्क. सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। बेटी की शादी से पहले शत्रुघ्न सिन्हा होने वाले दामाद और समधी से मिलने बीती रात उनके घर पहुंचे। उनके साथ पत्नी पूनम सिन्हा भी थी। नीचे देखे फोटोज…
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। दोनों 23 जून को शादी करेंगे। शादी से पहले शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम सिन्हा के साथ समधी से मिलने उनके घर पहुंचे।
28
होने वाली सास पूनम सिन्हा के साथ दामाद जहीर इकबाल की ट्यूनिंग देखने को मिली। जहरी अपनी सास को संभालते नजर आए।
38
बीती रात शत्रुघ्न सिन्हा होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ नजर आए। दोनों के बीच बेहतरीन बॉन्डिंग भी देखने को मिली।
48
होने वाले दामाद जहीर इकबाल से पहली बार मिले ससुर शत्रुघ्न सिन्हा काफी एक्साइटेड और खुश नजर आए। उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं।
58
शत्रुघ्न सिन्हा इस मौके पर होने वाले समधी के साथ फोटोग्राफर्स को पोज दिए। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई।
68
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबर जैसे ही वायरल हुई तो शत्रुघ्न सिन्हा का बयान सामने आया था कि उन्हें शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
78
बाद में जब ये अफवाह फैली कि शत्रुघ्न सिन्हा का परिवार बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल नहीं होगा, तो उन्हें खुद सामने आना पड़ा। शत्रुघ्न सिन्हा ने बयान में कहा कि वे अपनी इकलौती बेटी की शादी में जरूर शामिल होंगे।
88
सारी अफवाहों को खारिज करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल के पास पोज दिए। फोटोग्राफर्स को देखकर हाथ भी हिलाया।