Stree 2 ने फिर पकड़ी रफ्तार, जानें अब तक इंडियन BOX OFFICE पर की कितनी कमाई

Published : Sep 01, 2024, 11:34 AM ISTUpdated : Sep 01, 2024, 11:35 AM IST
stree 2 collection day 17

सार

रिलीज के 17 दिन बाद भी स्त्री 2 की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। मूवी ने तीसरे शनिवार 16 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो 16वें दिन की कमाई से दोगुना है। फिल्म ने अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 457.55 करोड़ और वर्ल्डवाइड 655.58 करोड़ का कारोबार किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 2024 की सबसे धाकड़ फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) ने कमाई के मामले में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म को रिलीज हुए 17 पूरे हो गए हैं और मूवी की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म के 17वें दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है, जो काफी चौंकाने वाला है। sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने अपनी तीसरे शनिवार यानी 17वें दिन 16 करोड़ का बिजनेस किया है। बता दें कि कमाई का ये आंकड़ा 16वें दिन की कमाई से डबल है। फिल्म ने 16वें दिन 8.5 करोड़ का बिजनेस किया था।

Stree 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

डायरेक्टर अमर कौशिक की फिल्म स्त्री 2 साल की सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म बन गई है। 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने ऐसी जबरदस्त कमाई की कि ट्रेड एनालिस्ट्स भी यकीन नहीं कर पाए। फिल्म ने अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 457.55 करोड़ का कारोबार कर लिया है। आपको बता दें कि मूवी ने पहले दिन 60.01 करोड़ का कलेक्शन किया था। स्त्री 2 को हॉलीडे का फायदा मिला और फिल्म का कमाई में लगातार इजाफा हुआ। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड 291.65 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे वीक क्योंकि छुट्टी का माहौल नहीं था इसलिए स्त्री 2 की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड 141.4 करोड़ का कारोबार किया, जो पहले वीकेंड के मुकाबले 51.52 फीसदी कम था।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी Stree 2 का कमाल

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि स्त्री 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। स्त्री 2 ने ग्लोबल लेवल पर अबतक 655.58 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। आपको बता दें कि स्त्री 2 से पहले ऋथिक रोशन की फिल्म फाइटर 2024 की सबसे कमाऊ फिल्म थी, जिसने 337.20 करोड़ कमाए। अब स्त्री 2 टॉप पर पहुंच गई है और इसने फाइटर से भी दोगुनी कमाई की है। स्त्री 2 के पास ये वीक और है कमाई करने के लिए। क्योंकि 6 सितंबर शुक्रवार को कंगना रनोट की इमरजेंसी, करीना कपूर की द बकिंघम मर्ड्स और विक्रांत मैसी की सेक्टर 36 रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें...

कौन होगा ANUPAMA का नया वनराज? क्या है मेकर्स मास्टर प्लान

'देवर-भाभी' को हुआ इश्क, फिर उठाया ऐसा कदम देखते रह गए घरवाले

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश