
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून 2025 को निधन हो गया था। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उन्होंने इंग्लैंड में पोलो मैच खेलते समय मधुमक्खी निगल ली थी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। हालांकि, अब संजय की मां रानी कपूर ने उनकी मौत पर शॉकिंग खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि संजय की मौत के बाद उनसे जबरदस्ती कुछ पेपर्स पर साइन करवाया गया है।
रानी ने कहा, 'जैसा कि आप जानते हैं, 12.06.2025 को मेरे बेटे श्री संजय कपूर का यूनाइटेड किंगडम में अत्यंत संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया था। तमाम कोशिशों के बावजूद, मुझे अपने बेटे की मौत के बारे में कोई जवाब नहीं मिल पा रहा है और ना ही किसी ने मुझे कोई डॉक्यूमेंट्स दिए हैं। मैं मीडिया द्वारा दी गई जानकारी और वर्जन तक ही सीमित हूं। इस समय हम शोक में हैं। वहीं कुछ लोग पारिवारिक विरासत हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। दुख के इस समय में मुझसे कुछ लोगों ने कई बार संपर्क किया और बिना कोई क्लेरिफिकेशन दिए या पढ़ने और समझने का समय दिए बिना ही कई डॉक्यूमेंट्स पर साइन करने के लिए मजबूर किया। मेरे बार-बार कहने के बावजूद, मुझे इन डॉक्यूमेंट्समें क्या है ये कभी नहीं बताया गया।' आपको बता दें संजय कपूर, सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे। इस कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग भारत के साथ-साथ चीन, मैक्सिको, सर्बिया और अमेरिका में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय दुनिया के 2703वें सबसे अमीर व्यक्ति थे। उनकी कंपनी 40,000 करोड़ रुपए की है। सोना कॉमस्टार की स्थापना उनके पिता सुरिंदर कपूर ने साल 1997 में की थी।
ये भी पढ़ें..
रानी ने आगे खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने सोना ग्रूप ऑफ कंपनी के बोर्ड में किसी को भी शामिल करने की सहमति नहीं दी है। रानी ने दावा किया कि उन्हें अपने अकाउंट्स तक को नहीं छूने दिया जा रहा है। इस बारे में रानी ने कहा, 'मुझे जीने के लिए कुछ चुनिंदा लोगों के रहमोकरम पर छोड़ दिया गया है। यह सब मेरे इकलौते बेटे के निधन के एक महीने से भी कम समय में हुआ है।' आपको बता दें संजय कपूर अपने पीछे पत्नी प्रिया सचदेव कपूर और बेटे अजरियस कपूर को छोड़ गए हैं। इससे पहले संजय ने करिश्मा कपूर से शादी की थी। इस शादी से कपल के दो बच्चे हैं, जिनका नाम- समायरा और कियान राज कपूर है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।