Koffee With Karan 8: RRKPK में धर्मेंद्र-शबाना के लिप लॉक पर सनी और बॉबी देओल ने ऐसे किया रिएक्ट

Published : Oct 30, 2023, 03:05 PM IST
Koffee With Karan 8

सार

सनी देओल और बॉबी देओल हाल ही में करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र और शबाना के लिप लॉक सीन के बारे में रिएक्ट किया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' (Koffee With Karan 8) के दूसरे एपिसोड में सनी देओल और बॉबी देओल स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आने वाले हैं। हाल ही में शो के मेकर्स ने इसका प्रोमो वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों भाई शो में खूब मस्ती करते हुए नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में पिता धर्मेंद्र के किस के बारे में भी खुलकर बात की।

सनी-बॉबी ने धर्मेंद्र के लिपलॉक पर ऐसे किया रिएक्ट

वीडियो में दिखाया जा रहा है कि बातचीत के दौरान जब करण जौहर ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र के किस के बारे में बात करते हुए कहा कहा कि आपको यह सीन देखकर कैसा लगा था। इसके जवाब में बॉबी देओल कहते हैं कि मुझे वो फिल्म बहुत अच्छी लगी। हम लोग मजाक करते रहते हैं कि पापा किस भी कर रहे थे, लेकिन सब लोग बोलते हैं कि वो बहुत क्यूट हैं। इस पर करण जौहर पूछते हैं, 'जब आपने किस के बारे में सुना या किस देखा तो आपका क्या रिएक्शन था?' इस पर सनी देओल कहते हैं, ‘पिताजी जो चाहें कर सकते हैं।’

 

लिप लॉक पर धर्मेंद्र ने कही थी यह बात

आपको बता दें जब धर्मेंद्र से इस बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि रोमांस की कोई उम्र नहीं होती। उम्र तो बस एक नंबर है। दो अलग-अलग उम्र के लोग एक-दूसरे के प्रति प्यार जताते हैं और Kiss करते हैं। शबाना और मुझे कुछ भी अजीब नहीं लगा। क्योंकि इसे अच्छे तरीके से शूट किया गया था।' बात 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की करें तो इसमें रॉकी रंधावा यानी रणवीर सिंह और रानी चटर्जी यानी आलिया भट्ट की लव स्टोरी दिखाई गई है, जो अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं और एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं। इसमें रणवीर, आलिया के अलावा जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना के भी लीड रोल में हैं।

और पढ़ें..

66 साल के अनिल कपूर ने किया जबर्दस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन, 45 साल का किरदार निभाने के लिए किया खुद को ऐसे तैयार

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 vs Toxic: रणवीर की धुरंधर 2 या यश की टॉक्सिक, मार्च में भिड़ेंगी दो बड़ी फिल्में, अभी कौन आगे?
ShahRukh Khan का 'किंग' के बाद फराह खान की इस फिल्म में डबल रोल? दो डिफरेंट कैरेक्टर में आएंगे नजर